इंस्टाग्राम पर पोस्ट तीन गुना बढ़ी और यूजर्स घट रहे, क्या कह रही स्टेट ऑफ सोशल मीडिया इंगेजमेंट की रिपोर्ट

Aman Vaishnav | Mar 11, 2026, 13:36 IST
Share
social media engagement drop 2025 report
social media engagement drop 2025 report

सोशल मीडिया पर पोस्ट की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन एंगेजमेंट में कमी आई है। सोशल मीडिया इंगेजमेंट रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स को उनकी पसंदीदा पोस्ट कम दिखाई दे रही हैं। लोग चिंता में हैं कि इसका कारण क्या हो सकता है...

NEWS IN SHORT

  • साल 2025 में सोशल मीडिया पर पोस्ट की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है।
  • इंस्टाग्राम और लिंक्डइन जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स का रिस्पॉन्स कम हुआ है।
  • फेसबुक, पिंटरेस्ट और टिकटॉक के एंगेजमेंट रेट में हल्की बढ़त दर्ज की गई है।
  • ट्विटर यानी एक्स पर पहले के मुकाबले ज्यादा एंगेजमेंट देखा जा रहा है।
  • एआई-जनरेटेड कंटेंट की वजह से यूजर्स को पसंदीदा पोस्ट ढूंढने में दिक्कत हो रही है।

News In Detail

सोशल मीडिया पर रोज करोड़ों पोस्ट शेयर हो रही हैं, लेकिन यूजर्स का एंगेजमेंट कम होता जा रहा है। स्टेट ऑफ सोशल मीडिया इंगेजमेंट की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक 52 मिलियन पोस्ट का विश्लेषण किया गया है।

ऐसा करने पर पता चला कि कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर एंगेजमेंट रेट 2025 में 2024 के मुकाबले घट गया है। इसका कारण एल्गोरिदम बदलाव, एआई-जनरेटेड कंटेंट और ज्यादा सुझाए गए पोस्ट हो सकते हैं। इनकी वजह से यूजर्स को उनका पसंदीदा कंटेंट कम दिखाई दे रहा है।

dd4191e5-353
dd4191e5-353

पोस्ट तीन गुना ज्यादा, एंगेजमेंट नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट कम हो गया है। वहीं लिंक्डइन पर भी इंट्रेक्शन घटे हैं। हालांकि फेसबुक, पिंटरेस्ट और टिकटॉक पर हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा ट्विटर यानी एक्स पर एंगेजमेंट में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। दिलचस्प बात ये है कि 2025 में पोस्ट की संख्या दोगुनी या तिगुनी हो गई है, लेकिन यूजर्स की प्रतिक्रिया उतनी नहीं बढ़ पाई है।

43867f19-a04
43867f19-a04

क्यों घट रहा यूजर्स का एंगेजमेंट?

आजकल सोशल मीडिया फीड में एआई-जनरेटेड पोस्ट और वीडियो बढ़ते जा रहे हैं। इससे असली और मानवीय अनुभव वाले कंटेंट को समय पर देख पाना मुश्किल हो जाता है। कई बार यूजर्स को अपनी रुचि से जुड़ी पोस्ट ढूंढने के लिए लंबा स्क्रॉल करना पड़ता है, लेकिन फिर भी उन्हें वो पोस्ट नहीं मिल पाती जिनमें उनकी असल रुचि होती है।

06382160-7f2
06382160-7f2

सोशल मीडिया पर बदलता एल्गोरिदम

इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बार-बार अपने एल्गोरिदम बदलते रहते हैं। ये एल्गोरिदम तय करते हैं कि किस पोस्ट को पहले दिखाया जाएगा। कई बार रील्स या शॉर्ट वीडियो ज्यादा दिखाए जाते हैं। जबकि यूजर को उनकी फॉलो की हुई पर्सनल पोस्ट कम दिखाई देती हैं।

हर प्लेटफॉर्म पर अलग कंटेंट

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि हर प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह का कंटेंट ज्यादा पॉपुलर है। जैसे लिंक्डइन पर कारौसेल पोस्ट ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इंस्टाग्राम पर रील्स सबसे ज्यादा देखी जाती हैं। इसका मतलब है कि कंटेंट का फॉर्मेट भी एंगेजमेंट पर असर डालता है।

7d9c46eb-3ea
7d9c46eb-3ea

सोशल मीडिया फीड को ऐसे करें ठीक

जिन अकाउंट्स का कंटेंट पसंद नहीं है, उन्हें म्यूट या हाइड करें। विज्ञापनों पर Not Interested का ऑप्शन चुनें। अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को प्राथमिकता दें। प्राइवेसी और कंटेंट सेटिंग्स को नियमित रूप से अपडेट करें। ऐसा करने से आपकी टाइमलाइन में वही कंटेंट दिखाई देगा जो आपको ज्यादा पसंद है।

ये खबरें भी पढ़िए...

अब शहरों से ज्यादा गांवों में बज रहा इंटरनेट का डंका, जानें भारत में इंटरनेट यूजर्स के आंकड़े

मोबाइल में बिना इंटरनेट दिखेगा कॉलर का नाम, TRAI की नई सेवा

सनकी आशिक की करतूत, इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर तुड़वाए युवती के 4 रिश्ते

क्या है यूपीएससी टॉपर आस्था जैन का EWS विवाद, सोशल मीडिया पर क्यों हो रही खिंचाई

Tags:
  • इंस्टाग्राम
  • सोशल मीडिया
  • फेसबुक
  • शॉर्ट वीडियो
  • टिकटॉक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि