FREE गैस सिलेंडर वालों की लिस्ट जारी, देखें PM Ujjwala Yojana में आपका नाम है या नहींसो

Manya Jain | May 14, 2024, 12:00 IST
FREE गैस सिलेंडर
महिलाओं को लकड़ी, कोयले के चूल्हे से छुटकारा मिले और वातावरण को प्रदुषण मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने PM Ujjwala Yojana की शुरुआत 2016 में की थी।

PM Ujjwala Yojana New List : केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ( PMUY ) को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फ्री में गैस सिलेंडर ( Free Gas Cylinder ) पाने वाले लाभार्थियों के नामों की सूची जारी हो गई है। इस योजना को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2016 में शुरू किया गया था, इसके तहत महिलाओं को फ्री में रसोई गैस और सिलेंडर रिफिलिंग पर सब्सिडी दी जाती है। इस खबर के माध्यम से हम जानेंगे कि, उज्ज्वला योजना ( PM Ujjwala Yojana ) के लिए लाभार्थी कैसे बनें और लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें।



ऐसे देख सकते हैं सूची


प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सूची जारी कर दी गई। सूची में अपना नाम चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।


सबसे पहले आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ( PMUY ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं



  • आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/
  • इसके बाद जिस कंपनी के गैस सिलेंडर के लिए आवेदन किया है उसे चुनें।
  • अगले पेज पर आप उज्ज्वला योजना के लाभार्थी वाले विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद अपना राज्य, जिला और ब्लॉक चुनकर नीछे दिए कैप्चा को भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें सभी लाभार्थियों की लिस्ट होगी इसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

ये खबर पढ़िए ...mp weather : पांच दिन बारिश के आसार , पीएम नरेंद्र मोदी का काशी में रोड शो



कैसे करें योजना के लिए अप्लाई


प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में केवल महिलाएं (18 साल की हो या उससे अधिक) ही आवेदन कर सकती है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्जवला योजना ( PMUY ) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद जिस कंपनी का गैस सिलेंडर लेना है, उस पर क्लिक करें, और नए सिलेंडर के लिए अप्लाई कर सकते है। इस आधिकारिक वेबसाइट पर न सिर्फ नए सिलेंडर को अप्लाई कर सकेंगे बल्कि इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारियों से भी रूबरू होंगे।



ये खबर पढ़िए ...डॉक्टर ने सोचा पैसा ही पैसा होगा मगर मूलधन भी नहीं बचा पाए, हो गई 2.92 करोड़ की ठगी



योजना के लिए जरूरी दस्तावेज


प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के लिए KYC डॉक्यूमेंट जरूरी है। आवेदन करने वाली महिला आधार कार्ड में डले एड्रेस पर रहती है तो एड्रेस प्रूव के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी (असम और मेघालय के लिए अनिवार्य नहीं)। इसके अलावा जिस राज्य से आवेदन किया जा रहा है वहां का या अन्य राज्य सर्कार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड। इन सबके अलावा महिला का बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी देना भी अनिवार्य है। इसके साथ परिवार की स्थिति का समर्थन करने के लिए पूरक KYC होनी चाहिए।



ये खबर पढ़िए ...चुनाव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाली 4 प्रदेश की कमान, 64 जनसभा -117 सभा से किया धुआंधार प्रचार



क्या है उज्ज्वला योजना


पीएम उज्ज्वला योजना ( PMUY ) के माध्यम से देश के सभी गरीब परिवारों और राशन कार्ड धारक महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाता है, ताकि महिलाओं को लकड़ी, कोयले के चूल्हे से छुटकारा मिले और वातावरण को प्रदुषण मुक्त बनाया जा सके। इसकी शुरुआत सरकार ने 2016 में की थी। इसमें गैस को रिफिलिंग भी शामिल है, हालांकि गैस सिलेंडर रिफिल को मार्केट से कराना होता है। सिलेंडर रिफिल कराने पर पहले 200 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलती थी लेकिन फिर अक्टूबर 2023 में केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 300 रुपए कर दिया।



ये खबर पढ़िए ...Mumbai में 100 फीट ऊंचा बिलबोर्ड गिरने से 8 की मौत, 59 घायल



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



Tags:
  • उज्ज्वला योजना
  • Free Gas Cylinder
  • PM Ujjwala Yojana
  • क्या है उज्ज्वला योजना