Mumbai में 100 फीट ऊंचा बिलबोर्ड गिरने से 8 की मौत, 59 घायल

Jitendra Shrivastava | May 13, 2024, 23:18 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मुंबई में आंधी से घाटकोपर के पेट्रोल पंप पर 100 फीट ऊंचा बिलबोर्ड गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग जख्मी हो गए। इसका वजन 250 टन बताया जा रहा है। NDRF के मुताबिक, बिलबोर्ड गिरने से फंसे 67 लोगों का रेस्क्यू किया गया...

मुंबई ( Mumbai) में सोमवार 13 मई को दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हुई। अंधेरा छा गया। आंधी से घाटकोपर के पेट्रोल पंप पर 100 फीट ऊंचा बिलबोर्ड गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग जख्मी हो गए। इसका वजन 250 टन बताया जा रहा है।

NDRF ने संभाला बचाव का जिम्मा


NDRF के मुताबिक, बिलबोर्ड गिरने से फंसे 67 लोगों का रेस्क्यू किया गया। बचाव का जिम्मा NDRF की टीम ने संभाला। रेस्क्यू ऑपरेशन में 67 लोगों की टीम को लगाया गया। वहीं, मौसम में आए बदलाव का मुंबई एयरपोर्ट के ऑपरेशन पर असर पड़ा। 15 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि कुछ का समय बदल गया। मेट्रो, लोकल रेल सर्विस भी प्रभावित हुई। हालांकि, दो घंटे बाद फिर से सेवाएं शुरू हो गईं।

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली


मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा, कुर्ला, धारावी, दादर,माहिम, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इनके अलावा, मुंबई के उपनगर ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्लासनगर में भी धूल भरी आंधी चली। यहां 20 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है। पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है।

वडाला में मेंटल पार्किंग टॉवर गिरा


तेज आंधी की वजह से वडाला में अंडर-कंस्ट्रक्शन मेटल पार्किंग टावर गिर गया। इसकी चपेट में कई वाहन आ गए। वहीं, जोगेश्वरी इलाके में गली में खड़े ऑटो पर पेड़ गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। नवी मुंबई के एरोली, घनसोली और वाशी के कई इलाकों में पेड़ गिरने की खबर है। कई इलाकों में पानी भरने की खबर है, इससे ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

Tags:
  • Mumbai
  • बिलबोर्ड गिरने से 8 लोगों की मौत
  • 67 लोगों का रेस्क्यू
  • मुंबई एयरपोर्ट के ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब
राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं
अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक