कोविड डाइट: कोविड से ठीक होने के बाद जल्दी रिकवरी के लिए ये खाएं

author-image
एडिट
New Update
कोविड डाइट: कोविड से ठीक होने के बाद जल्दी रिकवरी के लिए ये खाएं

कोविड से उबरने में लोगों को लंबा वक्त लगता है। कोविड सबसे ज्यादा असर शरीर के एंटीबाडी सिस्टम पर डालता है। ऐसे में फिर से उसी एंटीबाडी को हासिल करने के लिए सही डाइट लेना जरूरी है। भारत सरकार ने कोविड से ठीक हो चुके पेशेंट्स के लिए डाइट चार्ट जारी किया है। जिसमें नाश्ते से लेकर लंच और डिनर में वेजिटेरियन और नानवेजिटेरियन क्या क्या खा सकते हैं उसका पूरा ब्योरा दिया गया है।

डाइट चार्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जो डाइट चार्ट जारी किया है उसके मुताबिक नाश्ता करना जरूरी है ये रोजमर्रा की डाइट का अहम हिस्सा है। सुबह जागने के दो घंटे के भीतर यानी सुबह 8:00- 9:00 के बीच नाश्ता करना चाहिए। नाश्ते से शरीर के ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है और ये तनाव को कम कर सकता है इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

डाइबिटीज के मरीजों के लिए

COVID-19 से ठीक होने वाले डाइबिटीज के रोगी को नाश्ते में स्किम्ड दूध के साथ एक कटोरी बेरी और नट्स ले सकते हैं बेसन चीला या मूंग दाल का चीला भी आपकी बॉडी को पोषण दे सकता है। एक कटोरी सब्जी के साथ ओट्स या उबले चने और मूंग चाट या दो अंडे का सफेद आमलेट डाइट में शामिल करेंगे तो और ज्यादा बेहतर होगा।

मिड मॉर्निंग स्नैक्स

नाश्ते और दोपहर के बीच भोजन के बीच वक्त मिड मॉर्निंग स्नैक्स होता है। करीब 11:30 बजे आप मिड मॉर्निंग स्नैक्स ले सकते हैं। इस दौरान 100 ग्राम सेब, अमरूद, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, जामुन, पपीता, तरबूज और नट्स खाने से फायदा होगा।

लंच

जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, शरीर को अपना कामकाज जारी रखने के लिए एनर्जी की जरूरी होती है। लंच हमेशा दोपहर 1:30-2:30 के बीच करना चाहिए। लंच में कम से कम सलाद की एक प्लेट, एक कटोरी हरी सब्जी, दाल या घर का बना चिकन, ब्राउन राइस और मल्टीग्रेन चपाती शामिल करनी चाहिए।

शाम का नाश्ता

शाम 4:30-5:30 बजे हल्का नाश्ता करना चाहिए इस दौरान बिना चीनी की छाछ या चाय पीना लाभदायक होता है। साथ ही मुट्ठी भर भुना हुआ मखाना, चना या ग्रिल्ड टोस्ट, पनीर क्यूब्स और 100 ग्राम फल खा सकते है। मल्टीग्रेन बिस्किट और जामुन के साथ दही भी शामिल कर सकते है।

रात का खाना

रात का खाना बहुत जरूरी है। 7:30 से 8:30 बजे के बीच खाना खाना चाहिए। इसमें सलाद की एक प्लेट और एक कटोरी हरी सब्जी या पनीर की ग्रेवी घर का बना चिकन मछली की ग्रेवी और 50-100 ग्राम दही और एक कटोरी मूंग शामिल होना चाहिए। मल्टीग्रेन चपाती, ज्वार चपाती,बाजरा चपाती के एक से दो स्लाइस खाए। डिनर के बाद एकदम सोना नहीं चाहिए, डॉक्टर्स भी यही सलाह देते हैं। खाने को पचाने का वक्त देना चाहिए। ये जरूरी है और कोविड 19 से ठीक होने वाले मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है

food protein covid diet antibody