डिसोसिएटिव डिसऑर्डर : एक केस से समझें इससे कैसे हों जागरूक

Raj Singh | Oct 20, 2024, 14:04 IST
Share
the sootr
the sootr

पिछले कुछ महीनों से एक शख्स कई शारीरिक लक्षणों से जूझ रहा था। उसे बार-बार सिरदर्द, पेट में दर्द, थकावट, और कभी-कभी अपने शरीर का अन्य हिस्सा सुन्न होने का अनुभव होता था।

35 वर्षीय एक मध्यमवर्गीय व्यापारी था, जो पिछले कुछ महीनों से कई शारीरिक लक्षणों से जूझ रहा था। उसे बार-बार सिरदर्द, पेट में दर्द, थकावट और कभी-कभी अपने शरीर का अन्य हिस्सा सुन्न होने का अनुभव होता था। वह अपनी इस समस्या को लेकर कई डॉक्टरों से मिला। जैसे न्यूरोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हृदय रोग विशेषज्ञ, लेकिन सभी मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य निकलीं। इसके बावजूद, रमेश को यकीन था कि उसके शरीर में कोई गंभीर बीमारी छुपी हुई है। इस संबंध में कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट डॉ सत्यकांत त्रिवेदी ने बताया कि इस तरह की सोच शरीर में चिंता और तनाव के लक्षणों को और बढ़ाती है।

साइकेट्रिस्ट से दूरी

रमेश ने अपने इन शारीरिक लक्षणों के लिए बार-बार जांच करवाई, लेकिन डॉक्टरों ने जब उसे बताया कि उसकी सभी रिपोर्ट्स सामान्य हैं, तो वह निराश हो गया। हर डॉक्टर के पास जाने के बाद भी उसे शारीरिक राहत नहीं मिली। परिवार के सदस्यों और कुछ डॉक्टरों ने उसे साइकेट्रिस्ट से मिलने की सलाह दी, लेकिन वह इस विचार को नकारता रहा। उसे विश्वास नहीं था कि उसकी शारीरिक समस्या मानसिक तनाव या चिंता से जुड़ी हो सकती है। उसके मन में यह धारणा थी कि साइकेट्रिस्ट केवल मानसिक बीमारियों के लिए होती है, जबकि उसकी समस्या पूरी तरह से शारीरिक थी।

आलिया भट्ट ने ADHD का किया जिक्र तो डॉ त्रिवेदी ने बताया साहस का कदम

साइकेट्रिस्ट से मिलने का फैसला

लंबे समय तक लक्षण बने रहने के बाद और कोई शारीरिक लक्षण न मिलने पर रमेश ने एक साइकेट्रिस्ट से मिलने का फैसला लिया। साइकेट्रिस्ट ने उसकी स्थिति को भांपा और पाया कि उसके अन्य शारीरिक लक्षणों का कारण एंजायटी, तनाव, और उसकी लो फ्रस्ट्रेशन टॉलरेंस थी। उसे डिसोसिएटिव डिसऑर्ड का रोगी बताया गया, जिसमें व्यक्ति मानसिक दबाव और आंतरिक संघर्षों से निपटने के लिए अपनी वास्तविकता से अलग महसूस करता है, जो कभी-कभी शारीरिक लक्षणों के रूप में सामने आता है।

इलाज की प्रक्रिया

रमेश के इलाज लिए प्लान तैयार किया गया, जिसमें दवाइयों और काउंसलिंग का संयोजन शामिल था। उसे सिखाया गया कि कैसे उसकी चिंता और तनाव उसके शारीरिक लक्षणों को बढ़ा रहे थे। धीरे-धीरे, नियमित साइकेट्रिस्ट सत्रों और दवाओं की मदद से, रमेश के शारीरिक लक्षण कम होने लगे। उसने यह भी महसूस किया कि पहले जिन लक्षणों को वह गंभीर शारीरिक बीमारी समझ रहा था, वे वास्तव में उसकी मानसिक स्थिति से उत्पन्न हो रही थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • health news
  • हेल्थ न्यूज
  • इलाज
  • Health
  • मप्र हेल्थ न्यूज
  • साइकोलॉजिस्ट
  • डिसोसिएटिव डिसऑर्डर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल