/sootr/media/post_banners/f1590aaf7d9b0142b248d51c4125a8d3a58275c72666b4bb3788ffbe69e92ca8.jpeg)
BHOPAL. 'सुबह-सुबह नाश्ते में चाय के साथ गर्मा-गर्म पराठे मिल जाएं तो क्या कहने' ये आपने किसी न किसी से तो सुना ही होगा। कई लोग चाय के साथ पराठा खाते हैं। कुछ लोग जल्दी-जल्दी में नाश्ता करने की बजाय चाय-पराठा खाकर काम चलाते हैं, तो कुछ लोगों की जुबान पर इसका स्वाद ऐसा चढ़ता है कि वे सुबह चाय-पराठा ही खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी चाय के साथ पराठा खाने के शौकीन हैं तो अपनी आदत फौरन बदल लीजिए, क्योंकि चाय के साथ पराठा आपकी सेहत तो काफी नुकसान पहुंचा रहा है।
चाय के साथ पराठा खाने के नुकसान
एसिडिटी की समस्या
चाय और पराठा दोनों हैवी होते हैं। अगर आप सुबह-सुबह इतना हैवी खाना खाते हैं तो इससे पेट में एसिड रिफ्लेक्शन होने लगता है। पेट में एसिड बैलेंस नहीं हो पाता और आपको एसिडिटी की समस्या होने लगती है।
एनीमिया की शिकायत
चाय में फेनोलिक नाम का एक केमिकल पाया जाता है। ये पेट की परत में आयरन कॉम्प्लेक्स को और ज्यादा बढ़ा देता है। इससे शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं पहुंच पाता। जिन लोगों में आयरन की कमी है उन्हें तो चाय-पराठा एक साथ नहीं खाना चाहिए। खून की कमी से बचने के लिए चाय और पराठे का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए।
चाय और पराठा हेल्दी डाइट नहीं
चाय में पाया जाने वाला टैनिन, प्रोटीन के साथ मिलकर एंटीन्यूट्रिएंट्स की तरह बर्ताव करता है। टैनिन, प्रोटीन के पाचन को 38 प्रतिशत तक कम कर देता है। चाय और पराठा एक हेल्दी डाइट नहीं हैं।
पराठा खाने के 45 मिनट बाद पी सकते हैं चाय
अगर आपको चाय-पराठा पसंद है तो आप पराठा पहले खा लें, इसके 45 मिनट बाद चाय पी सकते हैं। पराठे को चाय में डुबाकर ना खाएं। भोजन करने के 1 घंटे बाद चाय पीएं। वहीं शाम की चाय आप स्नैक्स के साथ पी सकते हैं।
सुबह खाली पेट ना करें चाय का सेवन
सुबह एकदम खाली पेट शुगर और दूध की चाय आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए आप सुबह हर्बल टी, शहद और नींबू की चाय या हल्का गर्म पानी पी सकते हैं। इसके आधे या 1 घंटे बाद आप शुगर और दूध की चाय का आनंद ले सकते हैं।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us