रिश्तों में हंसी-मजाक बनाता है संबंधों को मजबूत, जानें कैसे...

Amresh Kushwaha | Sept 30, 2024, 13:43 IST
Share
रिश्तों में हंसी-मजाक
रिश्तों में हंसी-मजाक

आजकल कई रिश्तों में संवाद की कमी देखने को मिल रही है। हंसी-मजाक न केवल तनाव दूर करता है, बल्कि रिश्तों में गहराई और लचीलापन (flexibility) भी लाता है।

आजकल अधिकांश रिश्तों में संवाद ( communication ) की कमी देखी जाती है। संबंधों की गर्माहट और मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि हम अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के साथ कितने सहज हैं। हंसी-मजाक ( laughter and teasing ) न केवल तनाव दूर करता है, बल्कि रिश्तों ( relationships ) में गहराई और लचीलापन ( flexibility ) भी बढ़ाता है।

ये खबर भी पढ़िए...युवाओं में बढ़ रहा दिल की बीमारी का खतरा, कोरोनरी धमनी रोग बड़ा कारण

स्नेहपूर्ण चिढ़ाने से रिश्ते होते है मजबूत

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड की फैमिली साइंस की प्रेसिडेंट डॉ. स्मिथ-बायनम के अनुसार, स्नेहपूर्ण चिढ़ाने से रिश्ते मजबूत होते हैं, क्योंकि यह किसी के अनोखेपन को पहचानने और स्वीकार करने का एक तरीका होता है। स्नेहपूर्ण चिढ़ाना ( affectionate teasing ) किसी की कमजोरियों का मजाक उड़ाने के बजाय, उनकी विशेषताओं को समझते हुए उनके करीब लाने का माध्यम बन सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...Heart Attack : सोमवार की सुबह ही क्यों होते हैं ज्यादा हार्ट अटैक , माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने बताया यह कारण , किया अलर्ट

चिढ़ाना कैसे मदद करता है?

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि जब हम किसी को स्नेहपूर्ण तरीके से चिढ़ाते हैं, तो इससे यह संकेत मिलता है कि हम उनकी छवि के पीछे की गहरी बारीकियों को समझते हैं। जब चिढ़ाने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो संबंधों में लचीलापन आता है। ऐसे में किसी विवाद या मुद्दे को हल्के-फुल्के अंदाज में सुलझाया जा सकता है। 'व्हाट आर वी रियली फाइटिंग अबाउट?' की लेखिका लिसा ब्रेटमैन कहती हैं, चिढ़ाने पर हंसी से शरीर में एंडोर्फिन ( endorphins ) हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे सकारात्मक माहौल बनता है।

ये खबर भी पढ़िए...high cholesterol : पैरों में दिखने वाले ये संकेत हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण , गंभीरता से नहीं लेते लोग, कर देते हैं इग्नोर

रोस्टिंग और हंसी का पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

एक रिपोर्ट में सामने आया है कि जो जोड़े एक-दूसरे को चिढ़ाते या मजाक करते हैं, वे अपने रिश्ते में अधिक संतुष्ट होते हैं। साथ ही जो लोग साथ में अधिक हंसते हैं, वे अपने रिश्तों के हर पहलू में अधिक खुश रहते हैं। हालांकि, चिढ़ाने या मजाक करने का प्रभाव तभी सकारात्मक होता है जब दोनों साथी एक-दूसरे पर नहीं, बल्कि साथ-साथ हंसते हों।

रिश्तों में हंसी-मजाक की अहमियत

हंसी-मजाक करने से न केवल तनाव कम होता है, बल्कि यह एक सकारात्मक माहौल भी बनाता है। इससे रिश्ते और मजबूत होते हैं। इसके जरिए मुश्किल मुद्दों को हल्के-फुल्के तरीके से सुलझाया जा सकता है, जो रिश्तों में तनाव और संवाद की कमी को दूर करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हंसी मजाक
  • laughter teasing
  • रिश्तों में लचीलापन
  • relationship flexibility
  • सकारात्मक माहौल
  • positive environment
  • स्नेहपूर्ण चिढ़ाना
  • affectionate teasing
  • एंडोर्फिन हार्मोन
  • endorphins
  • चिढ़ाने के फायदे
  • benefits teasing
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि