गर्मी के मौसम में जेब में प्याज रखकर बाहर निकलने से लू नहीं लगती! जानिए ये दावा सच है या झूठ?

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
गर्मी के मौसम में जेब में प्याज रखकर बाहर निकलने से लू नहीं लगती! जानिए ये दावा सच है या झूठ?

BHOPAL. मई की गर्मी एकदम तीखे तेवर दिखा रही है। तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान हो रहे हैं। किसी न किसी के मुंह से आपने ये जरूर सुना होगा कि जेब में एक प्याज रखकर घर से बाहर निकलने से लू नहीं लगती। क्या वाकई ऐसा है? क्या जेब में रखी एक प्याज आपको लू से बचा सकती है। हम आपको बता रहे हैं कि ये दावा सच है या झूठ...



जेब में रखी प्याज आपको लू से नहीं बचा सकती



डॉक्टर्स का कहना है कि गर्मियों में जेब में प्याज रखने से आपको किसी तरह का कोई फायदा नहीं होता है। जेब में रखी प्याज आपको लू से नहीं बचा सकती। हालांकि कच्चे प्याज का सेवन करने से आप लू से काफी हद तक बच सकते हैं। गर्मियों में गहरे लाल रंग के प्याज के सेवन से आपका शरीर ठंडा बना रहता है। प्याज में क्वेरसेटिन नाम का एक तत्व होता है, जिसमें एंटी-हिस्टामाइन का प्रभाव होता है। प्याज का वॉलटाइल ऑयल शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।



लू लगने के लक्षण




  • तेज बुखार


  • पैरों के तलवे में जलन

  • बेहोशी

  • चक्कर

  • सिरदर्द

  • जी-मिचलाना

  • आंखों में जलन

  • कमजोरी



  • लू से बचने के लिए प्याज किस तरह से फायदेमंद



    लू से बचने के लिए कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए। लू लगने पर लाल प्याज के रस को निकालकर सिर, छाती और कान के पीछे लगाना चाहिए। इससे लू के खतरे से बचा जा सकता है। सलाद के अलावा प्याज की भुर्जी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।



    लू लगने पर क्या खाएं?




    • लू लगने पर खीरा, तरबूज, खरबूज, तोरई और लौकी का सेवन करना चाहिए। इनसे शरीर ठंडा रहेगा।


  • ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

  • ग्लूकोज का सेवन करना चाहिए।

  • नारियल पानी पीना चाहिए।



  • गर्मियों में रोज खाएं ये चीजें




    • संतरा, अनानास, तरबूज, अंगूर जैसे फलों का सेवन करें।


  • प्याज, मिंट और खीरे से बना सलाद भी शरीर को हाइड्रेट रखेगा।

  • रोज 1 से 2 गिलास ताजे फलों का रस पी सकते हैं।

  • दही, छाछ और लस्सी को डाइट का हिस्सा बनाएं। इनसे शरीर ठंडा और डाइजेशन दुरुस्त रहेगा।



  • प्याज जेब में ना रखें, प्याज का सेवन करें



    अब तो आप समझ ही गए होंगे कि गर्मी के मौसम में प्याज जेब में रखने से लू से नहीं बचा सकता। इसलिए जेब में रखी हुई प्याज को जेब से बाहर निकालें और काटकर खा लें। प्याज खाने से जरूर आप लू से बच सकते हैं। वहीं लू लगने पर तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगे तो फौरन बिना किसी देरी के डॉक्टर को दिखाएं। 


    लू लगने पर क्या करें जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती लू से बचने के उपाय summer season गर्मी में लू का खतरा what to do if you get heat stroke keeping onion in pocket does not cause heat stroke गर्मी का मौसम ways to avoid heat stroke danger of heat stroke in summer