जानिए चेहरे और शरीर से रंग छुड़ाने के आसान तरीके, स्किन पर भी आएगा निखार

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
जानिए चेहरे और शरीर से रंग छुड़ाने के आसान तरीके, स्किन पर भी आएगा निखार

BHOPAL. आज रंग पंचमी है। लोग एक-दूसरे को जमकर रंग-गुलाल लगाएंगे और त्योहार मनाएंगे। रंगों की मस्ती खत्म होने के बाद जब चेहरे और शरीर से रंग छुड़ाने की बारी आती है तो लोग परेशान हो जाते हैं। कुछ रंग आसानी से निकल जाते हैं, लेकिन कुछ जिद्दी रंग चेहरे और शरीर पर जम जाते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिससे चेहरे और शरीर पर लगे रंग आसानी से निकल जाएंगे।





संतरे का छिलका और मसूर की दाल





संतरे का छिलका और मसूर की दाल का इस्तेमाल करके आप अपने शरीर और चेहरे पर लगे हुए रंग को आसानी से निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको संतरे के छिलके और मसूर की दाल का पेस्ट तैयार करना होगा। पेस्ट को पानी या दूध के साथ तैयार कर सकते हैं। जहां से आपको रंग छुड़ाना है, वहां पर इस पेस्ट को करीब 20 मिनट तक लगे रहने दीजिए। इसके बाद धो लीजिए। आप देखेंगे कि बड़ी ही आसानी से और बिना मेहनत किए आपका रंग छूट जाएगा।





टमाटर का रस और गुलाब जल





टमाटर के रस में नारियल का तेल और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इससे चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करिए। आप देखेंगे कि रंग धीरे-धीरे छूट रहा है। करीब 1 मिनट मसाज करने के बाद चेहरे को धो लीजिए। इसके बाद कोई क्रीम लगा लीजिए।





मुल्तानी मिट्टी और कच्चे पपीते का पेस्‍ट





कच्चा पपीता और उसका दूध कोई भी रंग छुड़ाने के लिए काफी कारगर होता है। अगर आपके पास कच्चा पपीता है तो इसमें मुल्तानी मिट्टी और बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट बनाइए। आप चाहें तो इसमें दूध भी मिला सकते हैं। शरीर और चेहरे पर जहां भी रंग लगा है। वहां पर इसे लगा लीजिए। सूखने के बाद धो लीजिए।





मूली का रस और बेसन से भी छूटेगा रंग





रंग छुड़ाने के लिए आप मूली के रस और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। मूली को चेहरे पर रगड़ सकते हैं। इसके अलावा रस में बेसन मिलाकर उबटन बना सकते हैं। उबटन को करीब 20 से 30 मिनट तक शरीर और चेहरे पर लगा रहने दीजिए। उबटन सूखने के बाद धोने से रंग निकल जाएगा।





नींबू और बेसन के पेस्ट से निकलेगा रंग





होली के रंग छुड़ाने के लिए नींबू और बेसन का पेस्ट कारगर साबित होता है। इनका पेस्ट रंग छुड़ाने वाली जगहों पर लगा लीजिए। अच्छे से सूखने के बाद ताजे ठंडे पानी से धो लीजिए। आपके चेहरे और शरीर पर लगा रंग आसानी से निकल जाएगा।



Remove Holi colour Rang Panchami Festival of Rang Panchami tips for Remove Holi colour होली के रंग छुड़ाने के तरीके रंग पंचमी रंग पंचमी का त्योहार