आज विश्व लिवर दिवस पर जानिए क्यों और कैसे बढ़ रही हैं लिवर से जुड़ी बीमारियां, लिवर की हेल्थ के लिए क्या करें और क्या नहीं

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज विश्व लिवर दिवस पर जानिए क्यों और कैसे बढ़ रही हैं लिवर से जुड़ी बीमारियां, लिवर की हेल्थ के लिए क्या करें और क्या नहीं

BHOPAL. लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। ये हमारे ब्लड में जमा होने वाले टॉक्सिन और अन्‍य कचरा पदार्थों को फिल्टर करने में अहम रोल निभाता है। वसा को पचाने में मदद करने के लिए पित्त बनाता है और शरीर को ऊर्जा देने के लिए ग्लूकोज स्टोर करता है। एक स्वस्थ लिवर मनुष्य को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है। आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से लिवर गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहा है। इसलिए 19 अप्रैल को लिवर हेल्थ को लेकर जागरुकता के लिए विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। हम आपको लिवर से जुड़ी बीमारियां और लिवर हेल्थ के बारे में बता रहे हैं।



पूरी दुनिया में लिवर की बीमारियों की चपेट में लोग



नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ के एक आर्टिकल के मुताबिक पूरी दुनिया में 20 लाख लोग लिवर से जुड़ी बीमारियों की वजह से अपनी जान गंवाते हैं। इसमें 18.3 फीसदी योगदान हमारे देश का है।



लिवर को नुकसान पहुंचने के शुरुआती लक्षण




  • बहुत ज्यादा थकान


  • उल्टी

  • भूख खत्म

  • त्वचा पर खुजली

  • पेट के निचले हिस्से में दर्द और सूजन

  • पेशाब के रंग में बदलाव



  • लिवर की बीमारियां



    फैटी लिवर



    फैटी लिवर एक सामान्य बीमारी है। इससे 15 से 25 फीसदी लोग प्रभावित होते हैं। ये बीमारी ज्यादा मोटापे, डायबिटीज के मरीज और निष्क्रिय लाइफस्टाइल जी रहे लोगों को अक्सर हो जाती है। ये स्टेरॉयड, एंटी कैंसर, एंटी-डिप्रेसेंट और एमियोडरोन जैसी दवाइयों की वजह से भी होती है।



    अल्कोहल से संबंधित लिवर की बीमारियां



    लंबे समय तक अल्कोहल का ज्यादा सेवन करने से लिवर को काफी नुकसान पहुंचता है। सकता है। शराब के सेवन से लिवर में सूजन, लिवर सेल डैमेज और फैटी लिवर का खतरा भी बढ़ जाता है। अल्कोहल की वजह से लिवर की बीमारियां सभी को नहीं होतीं। ये अल्कोहल की मात्रा पर निर्भर करता है।



    लिवर इन्फेक्शन



    लिवर से जुड़े इन्फेक्शन हेपेटाइटिस-ए, बी, सी और ई जैसे वायरस की वजह से होते हैं। हेपेटाइटिस-ए और ई, मिलावटी खाना और पानी पीने से होता है और कई बार किसी खास व्यक्ति से संपर्क में आने की वजह से भी ये बीमारी हो जाती है। इन वायरस की वजह से एक्यूट हेपेटाइटिस होता है। वहीं इस बीमारी का रिकवरी रेट 99 फीसदी है।



    लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए क्या करें




    • अल्कोहल का सेवन ना करें


  • हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन लगवाएं

  • दवाएं डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही लें

  • खुद को फिट रखें

  • भरपूर पानी पीएं

  • खानपान की सेहतमंद आदतें अपनाएं

  • एरोसॉल स्प्रे के संपर्क में आने से बचें



  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं




    • एलोवेरा जूस, आंवला जूस और वेजिटेबल जूस जरूर पिएं। तीनों को एक साथ मिलाकर भी पी सकते हैं।


  • बैलेंस्ड डाइट लें जिसमें भरपूर फाइबर वाली चीजें जैसे गेहूं, ज्वार, बाजरा, जई, दलिया, स्प्राउट्स, ओट्स और दालें हों।

  • हरी सब्जियां, साग, शलजम, बीन्स, और मटर का सेवन करें।

  • डाइट में ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे सनफ्लॉवर और अलसी सीड्स को शामिल करें।

  • भोजन में मेथी, लहसुन, प्याज, हल्दी, सोयाबीन जैसी चीजें शामिल करें।

  • रोजाना अखरोट और बादाम खाएं। रोज 5-6 बादाम पानी में भिगोकर खाएं।

  • सफेद चीनी की जगह गुड़ का सेवन करें। शहद का सेवन भी लिवर की सेहत के लिए अच्छा होता है।


  • healthy liver liver diseases how to keep liver healthy liver health World Liver Day स्वस्थ लिवर लिवर से जुड़ी बीमारियां लिवर को हेल्थी कैसे रखें लिवर हेल्थ विश्व लिवर दिवस