जानिए किस तरफ करवट लेकर सोने से शरीर को होगा फायदा, कई बीमारियों से बचे रहेंगे आप

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
जानिए किस तरफ करवट लेकर सोने से शरीर को होगा फायदा, कई बीमारियों से बचे रहेंगे आप

BHOPAL. आजकल भाग-दौड़ भरे दिन के बाद हम सुकून की नींद लेने के लिए बिस्तक पर पहुंच जाते हैं। थकान में हमें इस बात का जरा भी ख्याल नहीं रहता कि किस तरीके से सोना है। जबकि सोने का तरीका भी सीधा आपकी सेहत से जुड़ा है। आप किस पोजिशन में सोते हैं इससे आपके सेहतमंद होने का सीधा कनेक्शन है। कुछ लोग दाईं, कुछ बाईं करवट लेकर और कुछ लोग सीधे पीठ के बल सोते हैं, लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि कैसे सोने से आपके शरीर को फायदा होगा।





बाईं तरफ करवट लेकर सोना बेहद फायदेमंद





बाईं तरफ करवट लेकर सोना शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण आपके दिल का सुचारू रूप से कार्य करना है। बाईं ओर करवट लेकर सोने से आपके दिल पर ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता है और वो बेहतर तरीके से कार्य कर पाता है।





पाचन से जुड़ा है कारण





कई लोगों की आदत होती है कि खाने के तुरंत बाद उन्हें नींद आती है। वे भोजन करने के बाद सीधे बेड पर पहुंचते हैं और सो जाते हैं। बाईं ओर करवट लेकर सोने से आपका भोजन धीरे-धीरे पचता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। वहीं दाईं ओर करवट लेकर सोने से खाना जल्दी पचता है जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।





एसिडिटी की समस्या से मिलेगा छुटकारा





अगर आपको बार-बार एसिडिटी की समस्या हो रही है तो आपको अपने सोने के तरीके पर गौर करने की जरूरत है। कई बार ठीक तरीके से नहीं सोने की वजह से भी एसिडिटी जैसी समस्या होती है। दाईं करवट लेकर सोने से आपके पेट का एसिड ऊपर की ओर आ जाता है और एसिडिटी होती है। वहीं बाईं ओर करवट लेकर सोने से पेट का एसिड नीचे की ओर की रहता है और एसिडिटी के साथ सीने की जलन नहीं होती है।





पेट साफ होने में नहीं होगी परेशानी





अगर आपको पेट में कब्ज रहती है तो बाईं ओर करवट लेकर सोने से इसमें राहत मिल सकती है। बाईं ओर करवट लेकर सोने से हमारा भोजन छोटी आंत से बड़ी आंत में बहुत आराम से पहुंचता है और सुबह पेट साफ आसानी से हो जाता है।





प्रेगनेंट महिलाएं बाईं ओर करवट लेकर सोएं





प्रेगनेंट महिलाओं के लिए बाईं ओवर करवट लेकर सोना ही सबसे बेहतर माना गया है। इससे गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके अलावा एड़ी, हाथ और पैरों में सूजन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।





तकिया लगाकर सीधे ना सोएं





अगर आप तकिया लगाकर सोते हैं तो सीधे सोने की गलती ना करें। इससे आपकी रीड की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है। वहीं अगर आप बाई ओर करवट लेकर सोते हैं तो आपकी रीड की हड्डी सीधी रहेगी। इससे आपको कमर दर्द की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।





पेट के बल सोना बेहद ही ज्यादा हानिकारक





अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो पेट के बल सोते हैं तो फौरन सावधान हो जाएं। शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पेट के बल सोने से ही होता है। पेट के बल सोने से हमारे शरीर पर ज्यादा वजन पड़ता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पेट के बल सोने की बजाय बाईं ओर करवट लेकर सोने की अच्छी आदत को अपनाना चाहिए।



सोने का तरीका सोने की पोजिशन शरीर को फायदा बीमारियों से बचाव sleeping position benefits to the body prevention of diseases