आज राष्ट्रीय दुग्ध दिवस, दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता के मामले में देश में मध्यप्रदेश अव्वल; घर पर जानें आपका मिल्क कितना प्योर?

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज राष्ट्रीय दुग्ध दिवस, दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता के मामले में देश में मध्यप्रदेश अव्वल; घर पर जानें आपका मिल्क कितना प्योर?

BHOPAL. आज राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (National Milk Day) है। हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस डॉ. वर्गीज कुरियन की 100वीं जयंती से जुड़ा है। डॉ. वर्गीज कुरियन को भारत में श्वेत क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है।



आपका मिल्क कितना प्योर?



दूध आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। बच्चे हों या बड़े दूध सभी के लिए जरूरी है। दूध हमारे शरीर को मजबूती देता है। आजकल दूध में मिलावट होने लगी है। कुछ लोग पैसे कमाने के चक्कर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। दूध में साबुन, डिटर्जेंट और केमिकल मिला रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आप घर पर ही जान सकेंगे कि आपका दूध कितना शुद्ध है।




  • दूध को लकड़ी या पत्थर पर एक-दो बूंद गिराएं, अगर दूध का सफेद निशान बन जाए तो दूध शुद्ध है।


  • थोड़े से दूध को कांच की शीशी में लेकर जोर से हिलाएं, अगर दूध से झाग निकले तो समझ जाएं कि इसमें डिटर्जेंट मिला है।

  • दूध को सूंघें, अगर उसमें साबुन की गंध आएगी तो वो मिलावटी है। गंध नहीं आएगी तो असली है।

  • थोड़ा दूध लेकर दोनों हाथों में रगड़कर देखें, चिकनाहट महसूस हुई तो दूध में डिटर्जेंट है। अगर नहीं हुई तो दूध शुद्ध है।

  • असली दूध देर तक रखे रहने पर भी रंग नहीं बदलता जबकि मिलावटी दूध पीला पड़ने लगता है।

  • दूध का असली स्वाद हल्का मीठा होता है लेकिन मिलावटी दूध कड़वा लगता है।



  • दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता के मामले में मध्यप्रदेश अव्वल



    मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 545 ग्राम प्रतिदिन है, जो राष्ट्रीय औसत (406 ग्राम) से ज्यादा है। दूध उत्पादन में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश और दूसरे पर राजस्थान रहा है। मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2016-17 में 13 हजार 445 टन दूध उत्पादन हो रहा था जो वित्तीय वर्ष 2020-21 में बढ़कर 17 हजार 999 टन हो गया।



    आजकल वीगन डाइट पॉपुलर, इसमें दूध सहित एनिमल प्रोडक्ट ग्रहण नहीं करते



    आजकल वेजिटेरियन से बढ़कर वीगन डाइट पॉपुलर हो रही है। इसमें कोई भी जानवरों से मिलने वाले उत्पादों को ग्रहण नहीं किया जाता है। जैसे अंडा, मांस, शहद, दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स। वीगन डाइट वेजिटेरियन डाइट से काफी अलग है। इसमें फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स, दाल, नट्स और सीड्स खाए जाते हैं। वीगन डाइट में कच्चा खाना खाने पर फोकस होता है जिसमें फैट काफी कम मात्रा में होता है। कम फैट और हाई कार्ब वाले वेजिटेरियन फूड खाए जाते हैं। वीगन डाइट तेजी से वजन कम करने में कारगर साबित होती है। कई बॉलीवुड स्टार और क्रिकेटर वीगन डाइट को अपना रहे हैं।


    डॉ. वर्गीज कुरियन नकली दूध पहचानने के तरीके राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2022 राष्ट्रीय दुग्ध दिवस Dr. Verghese Kurien Ways to identify fake milk national milk day 2022 national milk day
    Advertisment