पपीता कई गुणों से भरपूर और सेहत के लिए वरदान माना जाता है, लेकिन ये लोग खाने से बचें, नुकसान पहुंचा सकता है 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पपीता कई गुणों से भरपूर और सेहत के लिए वरदान माना जाता है, लेकिन ये लोग खाने से बचें, नुकसान पहुंचा सकता है 

BHOPAL. फल हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इन्हीं फलों में से एक है पपीता। वजन कम करने और सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए पपीता बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, कार्बोहाइड्रेट,कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन,नियासिन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसे खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और आप ओवरईटिंग से भी बचे रहेंगे। लेकिन क्या आप जानते है कि स्वास्थ के लिए इतना फायदेमंद ये पपीता कुछ लोगों को भूलकर भी अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए, नहीं तो उन्हें नुकसान हो सकता है।



ये लोग पपीता खाने से बचें 



वैसे तो पपीता खाने से कई फायदे मिलते हैं। लेकिन कुछ लोगों को या गलत तरीके से खाने पर नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। पपीता खाने से कुछ लोगों को साइड इफेक्ट भी होते हैं? आइए आपको बताते है किन लोगों को पपीता खाने से बचना चाहिए। पपीता उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।  



पपीता कब नुकसानदायक हो सकता है..



पपीते को सेहत के लिए वरदान माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक भी है।



प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खतरनाक



प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पपीता खतरनाक है। उन्हें पपीता खाने से बचना चाहिए। कच्चे पपीता में लेटेक्स की मात्रा काफी होती है। यह गर्भाशय की दीवार में संकुचन बढ़ा सकता है। पपीता में पाया जाने वाला पेपेन शरीर में कोशिका झिल्ली को डैमेज कर सकता है। यह कोशिका झिल्ली भ्रूण में पल रहे बच्चे के विकास में काफी जरूरी होता है।



किडनी में पथरी



अगर आपको किडनी में पथरी है, तो पपीते ज्यादा खाने से बचें। पपीते में विटामिन सी की अधिकता होने के साथ ये एक एंटीऑक्सीडेंट रिच फल भी है। ऐसे में अगर आप पपीते ज्यादा खाते हैं तो ये पथरी की समस्या को और बढ़ा सकता है। 



एलर्जी वाले लोग



पपीते में मौजूद चिटिनेज नामत एंजाइम होता है, जो लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। इसके कारण आपको सांस लेने में परेशानी, छींक और खांसी आना, आंखों में पानी आने जैसी समस्या हो सकती है। अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो इसका सेवन करने से बचें।  



बीपी के मरीज



हार्ट के ​मरीजों के लिए भी पपीते का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। पपीते के ज्यादा सेवन से हार्ट बीट स्लो हो सकती है। बीपी के लोग इसका सेवन ज्यादा ना करें।  



हाइपोग्लाइसीमिया वाले लोग



डायबिटीज के मरीजों के लिए पपीता बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। हालांकि पपीता खाना उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है जिन्हें हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या हो यानी जिनका ब्लड शुगर कम रहता हो, ऐसा इसलिए है क्योंकि इसममें एंटी-हाइपोग्लाइसेमिक या ग्लूकोज कम करने वाले तत्व मौजूद होते हैं।



अच्छा पपीता कौन सा, ऐसे पहचानें



मुनाफे के लिए आजकल फलों को आर्टिफिशियल तरीके से पकाकर देने के कई मामले सामने आ रहे हैं। अगर पपीता फूला हुआ और बीच में से काफी नर्म दिख रहा है तो इसे ना लें। इसे कृत्रिम तरीके से पकाया गया है। जब आप इसे काटेंगे तो इसके अंदर बीज नहीं मिलेंगे। गोल या फूला हुआ पपीता लेने के बजाय लंबा और वजन में भारी पपीता लें, इसके अंदर आपको बीज मिलेंगे और यह नेचुरली पका भी होगा।


Papaya पपीते के नुकसान ये लोग पपीता खाने से बचें पपीता के साइड इफेक्ट पपीता कई गुणों से भरपूर disadvantages of papaya these people should avoid eating papaya side effects of papaya papaya rich in many qualities Papaya health tips
Advertisment