अगर आप भी दिन में ज्यादा सोते हैं तो हो जाइए सावधान, शरीर को हो सकते हैं कई नुकसान

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
अगर आप भी दिन में ज्यादा सोते हैं तो हो जाइए सावधान, शरीर को हो सकते हैं कई नुकसान

BHOPAL. हमारे देश में अक्सर लोग दोपहर में खाने के बाद सोना पसंद करते हैं। कई बार दिन में भोजन के बाद एक अच्छी नींद आती है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दिन में ज्यादा सोना आपसी सेहत के लिए कितना हानिकारक है। दिन की नींद आपको बीमार बना सकती है। दिन में ज्यादा सोने से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकर आप दिन में ज्यादा सोना छोड़ देंगे।



दिन में ज्यादा सोने से नुकसान



हार्मोन्स पर असर



हर रात पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। ये आपके हार्मोन के स्तर और उत्पादन से जुड़ा होता है। दिन में सोने से आपकी रात की स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो जाती है। आपको रात में नींद नहीं आती और आप परेशान होते हैं। रात में नींद नहीं आने से हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं। इसका असर ये होता है कि दिन में आपका मूड ऑफ होता है और कई बार आप खुद को डिप्रेस महसूस करते हैं।



डाइजेशन खराब और मोटापा बढ़ेगा



अगर आप दिन में गहरी नींद लेते हैं तो आपका डाइजेशन खराब हो सकता है। दिन में सोने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स पर असर पड़ता है। भोजन सही से पच नहीं पाता। बिना खाना खाए आप भारीपन महसूस करते हैं। इसके साथ ही आपका मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। दिन की नींद डाइजजेशन को खराब करती है और मोटापा बढ़ाती है। दिन में सोकर उठने के बाद आपको कई बार बेवजह भूख महसूस होती है।



दिन में सोने से शरीर में बढ़ती है सूजन



दिन में ज्यादा सोने से शरीर में सूजन बढ़ती है। बहुत ज्यादा सूजन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी बात नहीं है। दिन की नींद से आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन बढ़ सकती है।



दिन में कितना सोना सही



दिन में ज्यादा सोना बेहद ही हानिकारक है। वहीं 10 से 20 मिनट की झपकी लाभदायक है। झपकी से आप ज्यादा सतर्क और तरोताजा महसूस करेंगे। दिन में 30 मिनट से ज्यादा नहीं सोना चाहिए। वहीं अगर आप दिन में झपकी लेना चाहते हैं तो दोपहर 3 बजे से पहले ही लें। दोपहर 3 बजे के बाद झपकी लेने से आपकी रात की नींद खराब हो सकती है। दिन में 3 बजे के बाद ना सोएं।



ये खबर भी पढ़िए..



देश में तेजी से फैल रहा इन्फ्लूएंजा वायरस H3N2, इससे बचने के लिए स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी जरूरी; भोजन में आज से ही शामिल करें ये चीजें



झपकी के फायदे




  • एक छोटी-सी नींद से आप रिलैक्स और तरोताजा महसूस करेंगे।


  • ब्लड प्रेशर कम होता है।

  • थकान से राहत मिलती है।

  • दिमाग तेज होता है।

  • रिएक्शन टाइमिंग, अलर्टनेस और प्रोडक्टिविटी बेहतर होती है।

  • पाचन तंत्र और ब्रेन फंक्शन को आराम मिलता है।


  • शरीर को नुकसान दिन में कितना सोना सही दिन में सोना हानिकारक how much sleep is correct during the day damage to the body Sleeping during the day is harmful health news
    Advertisment