/sootr/media/post_banners/a0dce043861102723a899eefdebc67a8040c2637197e966ccc87b10629ce986a.png)
आजकल हमारी दिनचर्या में तेजी से बदलाव आ रहा है, जिससे हमारे खान-पान पर काफी बुरा असर होता है। आजकल लोग जंक फूड का ज्यादा सेवन करते हैं। आप खान-पान में बदलाव नहीं कर सकते हैं तो आप अपने बर्तनों में बदलाव करें। जी हां, मिट्टी के बर्तनों में कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। तो आइए आज हम आपको बताएंगे मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने के फायदे।
कब्ज से राहत
ऑफिस टाइम में अक्सर खाना खाकर बैठने पर गैस की समस्या होने लगती है। इसलिए मिट्टी के तवे पर रोटी पकाने से गैस और कब्ज की समस्या से निजात मिलेगी
तेल का प्रयोग कम
यदि आपको ऑइली खाना बिल्कुल पसंद नहीं तो मिट्टी के बर्तन में खाना पकाना फायदेमंद है। साथ ही इसमें खाना चिपकने का डर भी नहीं रहता।
पोषक तत्व नहीं होंगे नष्ट
मिट्टी के बर्तन में पकी हुई दाल और सब्जियों के पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं। मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से दाल और सब्जी के माइक्रो न्यूट्रीएंट्स बचे रहते हैं। कुकर में सब्जी पकाने से अधिकतम पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।