6 बीवी 16 बच्चे... फिर भी 65 साल के करोड़पति ने रचाई स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से शादी, जानिए इसके पीछे की वजह

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
6 बीवी 16 बच्चे... फिर भी 65 साल के करोड़पति ने रचाई स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से शादी, जानिए इसके पीछे की वजह

Brasilia. कहते हैं इश्क और जंग में सब कुछ जायज है। प्यार में भला कहां कोई उम्र नहीं देखता है, जिस पर दिल आ गया वहीं सबकुछ हो जाता है। कुछ ऐसा अनोखे प्रेम का मामला मामला ब्राजील में देखने को मिला है। यहां पर एक 65 साल के बुजुर्ग का दिल एक 16 साल की लड़की पर आ गया। जिसके बाद बुजुर्ग ने उससे शादी कर ली। लड़की अभी स्कूल जाती है जबकि बुजुर्ग पराना प्रांत के अराकुरिया का मेयर रह चुका है। बुजुर्ग का नाम हिसाम हुसैन देहैनी है और लड़की का नाम कौआने रोड कैमार्गो है। लड़की चाइल्ड ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी है। दोनों ने हाल में ही 15 अप्रैल को शादी की थी जिसके बाद बुजुर्ग को अपना मेयर पद छोड़ना पड़ा। 



मेयर पद से देना पड़ा इस्तीफा



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिसाम हुसैन देहैनी के पास करोड़ों की संपत्ती है।  वह मेयर पद पर अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे थे। याहू न्यूज के मुताबिक, उनकी शादी की वजह से हिसाम हुसैन देहैनी को मेयर पद से इस्तीफा देना पड़ा और सिडाडानिया पॉलिटिकल पार्टी से भी इस्तीफा देना पड़ा। 



नई पत्नी के रिश्तेदारों को शहर को शीर्ष पदों पर करवाया भर्ती



अपनी शादी से पहले देहैनी ने अपनी नई दुल्हन के करीबी रिश्तेदारों को स्टाफ में टॉप जॉब्स पर भर्ती किया था। देहैनी की नई पत्नी की मां को भी उसके नए जॉब में 1500 डॉलर की हाईक दी गई। कैमार्गो की 36 वर्षीय मां म्यूनिसिपल सेक्रेटरी ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म के पद पर नौकरी कर रही हैं। वहीं, उसकी आंटी को उसी विभाग में सेक्रेटरी जनरल डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।



शख्स की छठवीं शादी जिनसे हैं 16 बच्चे



publive-image



देहैनी के बारे में एक और बात खुलकर सामने आई है, वह ये कि देहैनी 16 बच्चों के पिता हैं और इससे पहले उन्होंने 5 और शादियां की हैं और ये उनकी छठवीं शादी थी। उन्होंने अपनी पहली शादी 1980 में की थी। जानकारी के मुताबिक, देहैनी साल 2000 में ड्रग डीलिंग के चक्कर में जेल भी जा चुके हैं। वह 100 दिनों तक जेल में रहे थे। ब्राजील एक ऐसा देश है जहां पर सबसे ज्यादा अंडरएज लड़कियों की शादी होती है। यहां पर 16 साल की लड़कियां उनके माता-पिता की मर्जी से किसी से भी शादी कर सकती हैं। 


married a 16 year old girl 65 year old man got married कौआने रोड कैमार्गो अराकुरिया मेयर हिसाम हुसैन देहैनी मेयर का पद छोड़ना पड़ा 16 साल की लड़की से की शादी 65 साल के आदमी ने की शादी Kauane Road Camargo Araquria Mayor Hissam Hussain Dehani Had to leave the post of Mayor