अद्भुत बत्तख: इसके पंख सोने के समान कीमती, बनता है दुनिया का सबसे मंहगा फाइबर

author-image
एडिट
New Update
अद्भुत बत्तख: इसके पंख सोने के समान कीमती, बनता है दुनिया का सबसे मंहगा फाइबर

दुनिया में कई तरह के दुर्लभ पशु-पक्षी पाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है आइसलैंड की ईडर पोलर डक। शिकारी भी इस डक का शिकार नहीं करते हैं बल्कि वे इसे सहेजते हैं। वे इस बत्तख के महंगे पंख बिकने की वजह से पूरा-पूरा दिन जंगल में बिताते हैं। क्या आपको पता है इस बत्तख के पंख की कीमत सोने के समान होती है। जी हां ये बत्तख के पंख सोने जितने मंहगे हैं अब आप पूछेंगे ऐसा क्यों ? तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बत्तख के पंख की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है।

बहुत हल्का और गर्म होता है इसका फाइबर

ईडर पोलर डक के पंख की काफी ज्यादा मांग रहती है क्योंकि इसके पंख से दुनिया में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला प्राकृतिक फाइबर मिलता है। इसका उपयोग बड़े ब्रांड्स के लक्जरी गारमेंट उत्पादों के निर्माण में किया जाता है। इसके पंख बेहद हल्के होते हैं और जो मानव शरीर को भरपूर गर्मी प्रदान करते हैं। यही वजह है कि इस फाइबर की इंटरनेशनल मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है।

रोजगार देने वाली बत्तख के रूप में लोकप्रिय

यह फाइबर ईडर पोलर डक की गर्दन के निचले हिस्से से लिया जाता है। यह फाइबर तब परिपक्व होता है जब बत्तख उन पर बैठकर अंडे देना शुरू करता है। ऐसा माना जाता है कि जिस किसी को उसकी गर्दन  से निकलने वाला फाइबर मिलता है उसकी लॉटरी लग जाती है। इस डक के पंख इकट्ठा करना आइसलैंड में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का एक जरिया है। अगर उन्हें बत्तख के घोंसले में अंडे  मिलते हैं, तो वे पंख इकट्ठा कर लेते हैं  और अंडों को वहीं छोड़ देते हैं।

800 ग्राम फाइबर की कीमत 5 हजार डॉलर

बाजार में इस खास बत्तख के 800 ग्राम फाइबर की कीमत 5000 डॉलर यानी करीब 3 लाख 71 हजार रुपए में मिलती है। इस बत्तख के जरिए रोजगार खोजने के लिए लोग साल में तीन बार घरों से दूर निकलते हैं। एक किलोग्राम फाइबर इकट्ठा करने के लिए उन्हें 60 बतखों के घोंसले देखने पड़ते हैं। खास बात यह है कि इस बत्तख के पंख के लिए बत्तख का होना जरूरी है लिहाजा लोग इन्हें मारते नहीं बल्कि इनको जीवित रखने के और उपाय करते हैं। इस बत्तख के रेशे को एकत्र करने में एक बात यह अच्छी होती है कि दुनिया में क्रूरता मुक्त 'शिकार' का संदेश जाता है।

animal lover interesting fact special duck Duck expensive fiber Amazing Duck