अनचाक कम हो गई महिला की हाइट, जानें क्या है हैरान करने वाला मामला

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
अनचाक कम हो गई महिला की हाइट, जानें क्या है हैरान करने वाला मामला

ट्रेंडिंग डेस्क.  यूके की रहने वाली एक महिला छुट्टियां (Vacation) मनाने के लिए स्पेन गई हुई थी। इस दौरान वहां एक हादसा  (Accident) हुआ औऱ उस हादसे में उसकी हाइट कम हो गई। ये दावा खुद महिला ने किया है। दरअसल, घटना साल 2019 की है। जेनिफर प्रोक्‍टर नाम की एक महिला अपनी छुट्टियां मनाने स्‍पेन  गई थी। जेनिफर प्रोक्‍टर पेशे से एक टीचर थीं। यहां वो वॉटर स्लाइड करने गई इस दौरान उनके साथ हादसा हुआ।  जेनिफर अक्वालैंड  वॉटर पार्क में स्लाइडिंग करने के लिए 40 फीट उंचाई पर थी इस दौरान वो यहां बने पुल से टकरा गईं जिस कारण उनके रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई। 



हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।  हादसे के बाद महिला को कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा। इस दौरान उसकी सर्जरी भी की गई। हादसे के बाद जब महिला ठीक होकर आई तो उसने दावा किया कि इस हादसे के बाद उसकी हाइट कम हो गई है। 



महिला ने कहा कि हादसे के पहले उसकी हाइट 5 फीट 11 इंच थी लेकिन जब वो अस्पताल से ठीक होकर वापस लौटी तो उसकी हाइट 4 इंच कम हो गई थी। अब उसकी हाइट 5 फीट 7 इंच रह गई है। महिला का कहना है कि इस हादसे के बाद उसकी नौकरी चली गई और उसे कई तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। महिला ने वॉटर पार्क की कंपनी पर 5 लाख यूरो के मुआवजे के लिए केस किया है। इस मामले में कोर्ट में भी केस दायर किया गया है।  


Vacation Accident shocking news Holiday Woman Spain वॉटर स्लाइड जेनिफर प्रोक्‍टर height British tourist हादसा