/sootr/media/post_banners/e120b93f5d92614f02df601001d88859ba19c642718de835567e9a2a0a69d5a0.png)
सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी आपने सुनी होगी वैसे ही एक बत्तख है जो लोगों को सोने की कीमत के बराबर पंख देता है। मामला रोचक है.. और ये बत्तख पाई जाती है आइसलैंड में.. बत्तख का नाम है ईडर पोलर डक, यहां इसका शिकार नहीं किया जाता बल्कि बत्तख को सहेजा जाता है क्यों ये है यहां के लोगों के लिए रोजगार का जरिया।
पंख में क्या है खास ?बत्तख की पंख से मिलता हैं महंगा फाइबर
पश्चिम आइसलैंड के ब्रेइआफजोरिउर खाड़ी में लोग गर्मियों के मौसम में ईडर पोलर बत्तख की खोज में जंगलों में निकलते हैं। इस बत्तख के पंख की काफी मांग रहती है क्योंकि इसके पंख से दुनिया में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला प्राकृतिक फाइबर मिलता है। इसका उपयोग बड़े ब्रांड लक्जरी की चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। इसके पंख बहुत ही हल्के होते हैं जिससे मानव शरीर को भरपूर गर्मी मिलती है। यही कारण है कि इस फाइबर की इंटरनेशनल मार्केट में काफी डिमांड रहती है।
रोजगार देने वाला बत्तख
ईडर पोलर डक की निचली गर्दन से फाइबर की प्राप्ति होती है। यह फाइबर तब परिपक्व होता है जब बत्तख उन पर बैठकर अंडे देता है। ऐसा माना जाता है कि जिस किसी को उसके ब्रेस्ट से निकलने वाला फाइबर मिलता है उसकी लॉटरी लग जाती है। इस डक के पंख इकट्ठा करना आइसलैंड में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का एक जरिया है। लोगों को अगर बत्तख के घोंसले में अंडे मिलते हैं, तो वे उन अंड़ों को वहीं छोड़ देते हैं और पंख उठा लेते हैं।
लोग नही करते इस बत्तख का शिकार
बाजार में 800 ग्राम फाइबर की कीमत 5000 डॉलर करीब 3 लाख 71 हजार रुपए है। इस बत्तख के जरिए कई लोगों को रोजगार खोजने के लिए साल में तीन बार जंगल जाना पड़ता है। एक किलोग्राम फाइबर के लिए उन्हें 60 बतखों के घोंसले देखने पड़ते हैं। खास बात यह है कि इस बत्तख के पंख के लिए बत्तख का होना जरूरी है लिहाजा लोग इन्हें मारते नहीं बल्कि इनको जीवित रखने के उपाय करते हैं।