इसरो ने प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो किया शेयर, शिव-शक्ति पॉइंट पर घूमता दिखाई दिया प्रज्ञान

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
इसरो ने प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो किया शेयर, शिव-शक्ति पॉइंट पर घूमता दिखाई दिया प्रज्ञान

BHOPAL. इसरो ने शनिवार को प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रज्ञान रोवर शिव-शक्ति पॉइंट के आस-पास घूमता दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां लैंडर विक्रम उतरा था उसे शिव-शक्ति नाम दिया है। इसके पहले भी इसरो प्रज्ञान रोवर का एक वीडियो शेयर कर चुका है, जिसमें रोवर लैंडर विक्रम से बाहर निकलता दिखाई दे रहा था। 



अब तक 10 फोटो और 4 वीडियो किए गए जारी



इसरो अब तक अपने मून मिशन के 10 फोटो और 4 वीडियो जारी कर चुका है। इसरो के मुताबिक रोवर अभी 11 दिन और लगभग आधा किमी घूमेगा। चांद पर मौजूद तत्वों और पदार्थों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। 




— ISRO (@isro) August 26, 2023



चांद के दक्षिण ध्रुव पर पानी होने का अनुमान



इसरो ने विक्रम को चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतारा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि, यहां पानी के तत्व मौजूद हो सकते हैं, क्योंकि यहां सूर्य की रोशनी कभी नहीं पहुंचती। यहां का तापमान -200 डिग्री तक पहुंच जाता है। 

 


शिव-शक्ति पॉइंट इसरो ने शेयर किया वीडियो प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो shiv shakti point isro share new video chandrayan-3 india on moon