धोनी ने शेयर किया ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतने का वीडियो, लिखा- कुछ नया सीखना अच्छा लगा, लेकिन काम पूरा करने में बहुत समय लग गया

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
धोनी ने शेयर किया ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतने का वीडियो, लिखा- कुछ नया सीखना अच्छा लगा, लेकिन काम पूरा करने में बहुत समय लग गया

RANCHI. पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने जनवरी 2021 के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, कुछ नया सीखना अच्छा लगा..., लेकिन काम खत्म करने में बहुत वक्त लग गया। धोनी की यह पोस्ट एक वीडियो है। इसमें एमएस धोनी ट्रैक्टर चलाते और खेत की जुताई करते नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कुछ नया सीखने में अच्छा लगा, लेकिन काम पूरा करने में बहुत समय लग गया।’




View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)



धोनी की पोस्ट को 11.6 मिलियन से ज्यादा कमेंट्स मिले



महेंद्र सिंह धोनी की यह पोस्ट थोड़ी ही देर में वायरल हो गई। करीब 6 घंटे के भीतर महेंद्र सिंह धोनी की पोस्ट को 11.6 मिलियन (करीब एक करोड़ 16 लाख) बार देखा जा चुका था। यही नहीं, इस पर 29 लाख लाइक्स और 62 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके थे। कमेंट्स करने वालों में इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स और उनकी टीम के साथी और रविंद्र जडेजा भी शामिल हैं।



ये भी पढ़ें...






रविंद्र जडेजा ने लिए मजे, लिखा- कोई नंबर प्लेट नहीं है



रविंद्र जडेजा ने लिखा, ‘कोई नंबर प्लेट नहीं है।’ इसके बाद भारतीय ऑल राउंडर जडेजा ने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की। रविंद्र जडेजा का यह कमेंट भी वायरल हो रहा है। इस पर 550 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। बता दें कि 108 हफ्ते पहले (8 जनवरी 2021) की महेंद्र सिंह धोनी इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को अपने ही खेत से एक स्ट्रॉबेरी तोड़कर खाते हुए देखा गया था। एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी उस पोस्ट को कैप्शन दिया था, ‘अगर मैं खेत में जाता रहूंगा तो बाजार के लिए स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।’ महेंद्र सिंह धोनी की इंस्टाग्राम पर उस वीडियो पोस्ट को भी आप नीचे देख सकते हैं।




 


ट्रैक्टर चलाकर खेत जोता धोनी की इंस्टाग्राम पोस्ट पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी felt good learn new plowing field driving tractor Dhoni Instagram post Former Indian captain MS Dhoni नया सीखने में अच्छा लगा
Advertisment