NEW DELHI. अक्सर हमारे मन में आता है कि भगवान कैसे दिखते होंगे, उनका रुप कैसा होगा, उनका रंग कैसा होगा, क्या उनकी शारीरिक बनावट हमारी तरह ही होगी। तो अब आपके इस सवाल का जवाब आपको AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के माध्यम से मिल गया है। दरअसल भदवान श्रीराम जब 21 साल के थे तब वह कैसे दिखते रहे होंगे? इस सवाल का जवाब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने भगवान श्रीराम की युवावस्था की एक तस्वीर बनाकर इस दे दिया है। एआई की बनाई पहली तस्वीर में भगवान श्रीराम के चेहरे के हाव-भाव सामान्य हैं, जबकि एक अन्य फोटो में वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Pravin Kumawat (@prvin_kmwt_7879)
भगवान राम की मनमोहक तस्वीर देखकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया है। कुछ लोगों का कहना है कि इतना सुंदर तो आज तक कोई इस पृथ्वी पर पैदा ही नहीं हुआ। इंटरनेट यूजर्स को ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। लोग इन पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही इन्हें सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म्स पर भी शेयर किया जा रहा है।
तस्वीर किसने बनाई जानकारी नहीं
भगवान राम की ये वायरल तस्वीर किसने बनाई है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। भले ही इसे बनाने वाले शख्स के बारे में कुछ पता न हो लेकिन लोग उनके काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जैसा सुंदर नाम उतना सुंदर हमारे राम।