वेलेंटाइन-डे पर मिलेगा किराए का प्रेमी, दुनिया के कई देशों में 30 हजार रुपए तक किराया, भारत में 3 हजार रुपए में उपलब्ध

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
वेलेंटाइन-डे पर मिलेगा किराए का प्रेमी, दुनिया के कई देशों में 30 हजार रुपए तक किराया, भारत में 3 हजार रुपए में उपलब्ध

BHOPAL. फरवरी का दूसरा हफ्ता मोहब्बत करने वालों के नाम रहता है। इस हफ्ते में वेलेंटाइन का खुमार अपने पूरे शबाब पर है। प्यार के इस महीने में अगर कोई सिंगल होने के चलते उदास है, और उसके मन में ये चाहता है कि उसके साथ भी कोई हो तो जो उसे प्यार करे, उसका अकेलापन दूर करे, उसके साथ घूमे-फिरे, खाए-पिए और बाय करने से पहले आई लव यू भी कह दे,  कुल मिलाकर किसी रिश्ते में बंधना भी नहीं, लेकिन प्यार में पड़ने का मजा भी लेना है। तो इसका आसान और रोचक तरीका है, कुछ रुपए खर्च कीजिए और किराए पर अपने लिए बॉयफ्रेंड ले आइए। बॉयफ्रेंड अब ‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ नाम से ऑनलाइन मिलने लगा है। आपको बता दें कि यह सर्विस सिर्फ लड़कियों के लिए ही बनी है। वो चाहें तो किराए पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं।



1 लाख लड़कियां कर रही एप का उपयोग



ये सर्विस उन लड़कियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है जो रिलेशनशिप और किसी भी तरह के कमिटमेंट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनके लिए ये  ऐप उनके काम का है। वेलेंटाइंस डे पर रौब जमाना हो और कोई बॉयफ्रेंड नहीं है, तो ऐसे में यहां आपको मिलेगा किराए का एक अदद बॉयफ्रेंड। जिसके साथ घूमने जा सकते हैं और वो भी कुछ घंटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर के। साल 2018 में एक ऐप लॉन्च हुआ जिसका नाम था  'रेंट अ बॉयफ्रेंड'। यह ऐप लॉन्च होते ही सुर्खियों में आ गया था। इस पर लड़कियां बॉयफ्रेंड बुक करती हैं, और उनके साथ समय बीताती है। धीरे-धीरे इस एप को चाहने वाली लड़कियों की तादाद बढ़ने लगी, आज की तारीख में एक लाख लड़कियां इसे उपयोग कर रही है। ठीक इसी तरह साल 2022 में खासतौर पर बेंगलुरु के लोगों के लिए दो युवाओं ने 'द बेटर डेट' नाम से ऐप शुरू किया। इनकी सर्विस भी किराए पर बॉयफ्रेंड मुहैया कराने की है। इसी तरह 'टॉयबॉय' नाम का पोर्टल भी चल रहा है।



ये भी पढ़ें...



भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच ने दी चेतावनी, वेलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी; 12 टीमें रखेंगी नजर



कई कैटेगरी के लड़के अवेलेबल



इन मोबाइल ऐप्स पर लड़कों की प्रोफाइल कई कैटेगरी में है। मॉडल, सेलिब्रिटी और आम लड़कों तक के साथ वक्त गुजारने के कई ऑप्शन मौजूद हैं। हालांकि, बॉयफ्रेंड को किराए पर लेने के लिए लड़कियों को कीमत भी चुकानी पड़ती है।  ऐप डाउनलोड करने के बाद फोन पर लड़कों की प्रोफाइल डिस्प्ले होने लगती है। अगर कोई लड़का पसंद आता है तो उसके बाद ‘फिक्स मीटिंग’ का ऑप्शन खुलता है। इसके बाद पेमेंट करनी होती है। साथ ही अपना नाम, ई-मेल आईडी, जन्म की तारीख, शहर और मोबाइल नंबर भी रजिस्टर करना होता है, तभी किराए पर बॉयफ्रेंड मिल पाता है।



लड़कियों का अकेलापन दूर करने के लिए उठाया कदम



'रेंट अ बॉयफ्रेंड' ऐप के फाउंडर ने बताया कि भारत में 'रेंट अ गर्लफ्रेंड' का कॉन्सेप्ट ठीक नहीं लगता, इस कारण लड़कों के साथ 'रेंट अ बॉयफ्रेंड' का कॉन्सेप्ट शुरू हुआ। ऐप का मकसद लड़कियों का अकेलापन दूर करना है। ऐप की सर्विस लेने के लिए कुछ रकम देनी होती है। इसमें लड़कियों की फोन पर काउंसिलिंग भी की जाती है। ऐप पर दिए गए नंबर पर कॉल करने के बाद मनोचिकित्सक से बात होती है जो उनकी परेशानी सुनकर हल ढूंढने की कोशिश करते हैं। 15 मिनट बात करने के लिए 500 रुपए चार्ज किए जाते हैं। 



चीन में किराए के बॉयफ्रेंड का ट्रेंड



चीन की कई वेबसाइट्स पर रेंट पर बॉयफ्रेंड के कई विज्ञापनों का जोर है। इसके पीछे का कारण था युवाओं का काम में व्यस्त रहना। चीन में नया साल शुरू होने पर वहां के युवा परिवार से मिलने जाते हैं। परिवार को खुशी देने के लिए वे नकली बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से मिलवाने लगे, ताकि यह दिखा सकें कि वे रिलेशनशिप में हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट में बीजिंग की चाइना एग्रीकल्चर यूनीवर्सिटी में समाजशास्त्र विभाग की डीन झाओ शुडॉन्ग का कहना है कि आज के युवा स्मार्ट हैं। वे खुद पर किसी तरह का कंट्रोल नहीं चाहते हैं। 



जापान में भी किराए पर मिलता है प्यार



जापान के लोग कितने मेहनती हैं, इस बात पर कोई शक नहीं कर सकता। इस भागदौड़ और वर्क लोड के बीच भी वहां की लड़कियां किराए के बॉयफ्रेंड की तलाश में जुटी हैं। वहीं, जापानी लड़कों ने इसे फुल टाइम जॉब बना लिया है। ‘सूडो’ यानी फेक बॉयफ्रेंड बनाने के लिए वहां की लड़कियां 1 घंटे के लिए किराए के बॉयफ्रेंड को 3156 रुपए का रेंट दे रही हैं।



गले लगाने और पूरे दिन साथ रहने का भी लगेगा चार्ज



जापान में एक कंपनी ने 2011 में इस तरह की सर्विस शुरू की। इसमें अलग काम का अलग रेंट तय किया गया। कंपनी 7 घंटे की सर्विस के लिए 18,936 रुपए, 8 घंटे की सर्विस के 20 हजार रुपए और 12 घंटे के लिए 30 हजार रुपए चार्ज करती है। इसमें कस्टमर केवल भाड़े के बॉयफ्रेंड की बाहों में सो सकती है।


गूगल प्ले स्टोर लड़कियों के लिए है ऑप्शन ऑनलाइन बॉयफ्रेंड Valentine day किराए पर बॉयफ्रेंड वेलेंटाइन डे google play store option for girls online boyfriend boyfriend on rent
Advertisment