मुंबई इंडियंस ने 6वां मैच गंवाया, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से हराया

Rahul Garhwal | Apr 27, 2024, 21:54 IST
Share
Delhi Capitals beat Mumbai Indians by 10 runs in IPL
Delhi Capitals beat Mumbai Indians by 10 runs in IPL

आईपीएल में मुंबई इंडियंस इस सीजन 6वां मुकाबला हार गई। दिल्ली कैपिटल्स ने उसे 10 रन से शिकस्त दी। दिल्ली ने 258 रन का टारगेट दिया था, लेकिन मुंबई 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी।

Delhi Capitals Beat Mumbai Indians


स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। मुंबई की ये 6वीं हार है, वहीं दिल्ली ने 5वां मैच जीता है। दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। वहीं मुंबई की टीम 9वें नंबर पर है। मुंबई की लगातार ये दूसरी हार है, अब 5 बार की चैंपियन टीम के प्लेऑफ के दरवाजे बंद होते नजर आ रहे हैं।



ये मैच भी रहा हाई स्कोरिंग

दिल्ली और मुंबई का मुकाबला भी हाई स्कोरिंग रहा। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए थे। वहीं मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बना सकी। शुक्रवार को KKR और पंजाब का मैच भी हाई स्कोरिंग रहा था। KKR ने पंजाब को 262 रन का टारगेट दिया था और पंजाब ने 8 गेंद बाकी रहते उसे चेज भी कर लिया था।

टारगेट से 10 रन दूर रह गई मुंबई इंडियंस






दिल्ली के 258 रन के जवाब में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में ही रोहित और ईशान पैवेलियन लौट गए। पावरप्ले की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव भी चलते बने। तिलक वर्मा ने 63 और हार्दिक पांड्या ने 46 रन की पारी खेली। टिम डेविड ने 17 गेंदों पर 37 रन बनाए और मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। दिल्ली के मुकेश और सलाम ने 3-3 विकेट लिए। खलील ने 2 विकेट झटके।

दिल्ली के फ्रेजर-मैगर्क मैन ऑफ द मैच






मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दिल्ली के ओपनर्स ने 114 रन की पार्टनरशिप की। फ्रेजर-मैगर्क ने 27 गेंदों पर 84 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के जड़े। अभिषेक पोरेल ने 41 रन बनाए। होप ने 41 और पंत ने 29 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 48 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए वुड, बुमराह, चावला और नबी ने 1-1 विकेट लिया।

पावरप्ले में MI-DC

  • दिल्ली कैपिटल्स - बिना विकेट खोए 92 रन
  • मुंबई इंडियंस - 3 विकेट खोकर 65 रन

IPL | Delhi Capitals vs Mumbai Indians | Delhi Capitals win by 10 runs | आईपीएल | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया | दिल्ली कैपिटल्स की 10 रन से जीत

Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Delhi Capitals beat Mumbai Indians
  • दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया
  • Delhi Capitals vs Mumbai Indians
  • Delhi Capitals win by 10 runs
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • दिल्ली कैपिटल्स की 10 रन से जीत
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...