IPL 2024: SRH ने बनाया ऐतिहासिक 287 रन का स्कोर, RCB 25 रन से हारी

Jitendra Shrivastava | Apr 15, 2024, 23:34 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में रनों के अंबार पर अंबार लगाए जा रही है। इस सीजन में उसने दूसरी बार IPL इतिहास के सबसे बड़े रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2024:सनराइजर्स हैदराबाद ( SRH) ने सोमवार,15 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को उसके घरेलू एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 25 रनों से करारी शिकस्त दी है। मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी को 287 रनों का ऐतिहासिक टारगेट मिला था।

बेंगलुरु की पारी का स्कोरकार्ड

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
विराट कोहली 42 मार्कंडेय 1-80
विल जैक्स 7 रनआउट 2-100
रजत पाटीदार 9 मार्कंडेय 3-111
फाफ डु प्लेसिस 62 पैट कमिंस 4-121
सौरव चौहान 0 पैट कमिंस 5-122
महिपाल लोमरोर 19 पैट कमिंस 6-181
दिनेश कार्तिक 83 नटराजन 7-244

सनराइजर्स ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड

मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने धांसू शुरुआत की और 3 विकेट गंवाकर 287 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। इससे पहले हैदराबाद टीम ने इसी सीजन में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रनों का ऐतिहासिक स्कोर बनाया था। अब उसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मैच में ओपनर ट्रेविस हेड ने 39 गेंदों पर शतक जड़ दिया। इस तरह IPL इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड टूटने से बच गया। IPL में यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल (30 बॉल) के नाम दर्ज है। हेड ने 39 गेंदों पर शतक जमाने के दौरान 8 छक्के और 9 चौके जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 255 का रहा। ट्रेविस हेड ने मैच में 41 गेंदों पर कुल 102 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों पर 67 रन जड़े। आरसीबी के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने 2 और रीस टॉपली ने 1 विकेट लिया।

हेड IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले चौथे प्लेयर बने

  • 30 बॉल - क्रिस गेल vs पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु 2013
  • 37 बॉल - यूसुफ पठान vs मुंबई, ब्रेबॉर्न 2010
  • 38 बॉल - डेविड मिलर vs आरसीबी, मोहाली 2013
  • 39 बॉल - ट्रेविस हेड vs आरसीबी, बेंगलुरु 2024
  • 42 बॉल - एडम गिलक्रिस्ट vs मुंबई, डीवाई पाटिल 2008

हैदराबाद की पारी का स्कोरकार्ड: (287/3, 20 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
अभिषेक शर्मा 34 रीस टॉपली 1-108
ट्रेविस हेड 102 फर्ग्यूसन 2-165
हेनरिक क्लासेन 67 फर्ग्यूसन 3-231

आज RCB की टीम ने किए थे 2 बड़े बदलाव

फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ 1 ही जीता है। उसने अपने पिछले 4 मुकाबले लगातार हारे हैं। ऐसे में डु प्लेसिस ने अपनी प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाया है, जबकि लोकी फर्ग्यूसन को मौका मिला है। अब यह मैच जीतकर विराट कोहली की बेंगलुरु टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। दूसरी ओर पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 हारे हैं। उसने अपने पिछले दो मैच लगातार जीते हैं।

Tags:
  • IPL 2024
  • सनराइजर्स हैदराबाद
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • rcb
  • SRH
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग