कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराया

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार तीसरी जीत हासिल की। KKR ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराया। सुनील नरेन और अंगकृष ने फिफ्टी लगाई।

Advertisment
author-image
Rahul Garhwal
New Update
Kolkata defeated Delhi Capitals by 106 runs in IPL
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Kolkata Knight Riders Defeated Delhi Capitals

स्पोर्ट्स डेस्क. कोलकाता नाइटराइडर्स ने IPL में जीत की हैट्रिक लगा दी। KKR ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हरा दिया। आईपीएल में KKR ने DC को 3 साल बाद हराया है। KKR के लिए शानदार 85 रन बनाने वाले सुनील नरेन मैन ऑफ द मैच रहे।

IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

विशाखापट्टनम में KKR ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए। KKR ने IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। ये कोलकाता का IPL में सबसे बड़ा स्कोर भी है। दिल्ली कैपिटल्स 17.2 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई।

KKR का तूफान

KKR ने धुआंधार बल्लेबाजी की। सुनील नरेन ने 39 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों पर 54 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों पर 41 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 8 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। एनरिक नॉर्खिया ने 3 विकेट लिए। ईशांत शर्मा ने 2 विकेट लिए। दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत 55 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 3-3 विकेट लिए।

KKR vs DC | Kolkata defeated Delhi | केकेआर बनाम डीसी | कोलकाता ने दिल्ली को हराया | कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता ने दिल्ली को हराया केकेआर बनाम डीसी Kolkata defeated Delhi IPL दिल्ली कैपिटल्स Delhi Capitals आईपीएल कोलकाता नाइट राइडर्स KKR vs DC kolkata knight riders