/sootr/media/media_files/JA9eacutFD91gxrMMG8m.jpg)
Mumbai Indians Beat Punjab Kings By 9 Runs
स्पोर्ट्स डेस्क. मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 9 रन से हरा दिया। ये मुंबई की इस सीजन में तीसरी जीत है। वहीं पंजाब किंग्स को 5वीं हार का सामना करना पड़ा। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि पंजाब किंग्स ने मैच जीत लिया, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने मैच का पांसा पलट दिया। 3 विकेट चटकाने वाले जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच रहे।
An absolute rollercoaster of a game in Mullanpur comes to an end! 🎢
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2024
And it's the Mumbai Indians who emerge victorious in a nerve-wracking contest 🔥👏
Scorecard ▶️ https://t.co/m7TQkWe8xz#TATAIPL | #PBKSvMIpic.twitter.com/sLKVcBm9oy
पंजाब किंग्स को मिला था 193 रन का टारगेट
मुंबई ने पंजाब किंग्स को 193 रन का टारगेट दिया था, लेकिन पंजाब किंग्स 19.1 ओवर में 183 रन पर ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोटजी ने घातक गेंदबाजी की। दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। पंजाब किंग्स ने 49 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। शंशाक सिंह और आशुतोष शर्मा ने टीम को संभाला। शंशाक 41 रन बनाकर आउट हुए। वहीं आशुतोष शर्मा ने 61 रन बनाए।
Confidence & composure! ✨
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2024
Ashutosh Sharma reaches his Maiden IPL fifty and he's kept the chase well & truly alive! 🔥
Watch the match LIVE on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱 #TATAIPL | #PBKSvMIpic.twitter.com/YUIR7gn9Bu
WHAT. A. BALL! 🎯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2024
That's a beaut of a delivery from @Jaspritbumrah93 to dismiss Rilee Rossouw ☝️
Watch the match LIVE on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #PBKSvMIpic.twitter.com/Lqk4vxUuss
सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी
टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मुंबई के सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने 36 रन बनाए। तिलक वर्मा 34 रन बनाकर नाबाद रहे। हर्षल पटेल ने 3 विकेट लिए। वहीं कप्तान सैम करन ने 2 विकेट अपने नाम किए।
SKY's trademark maximum from one end..
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2024
..Tilak Varma's muscular six from the other 🔥
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #PBKSvMIpic.twitter.com/TetHORFPO6
IPL | Mumbai Indians vs Punjab Kings | Mumbai Indians win by 9 runs | आईपीएल | मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स | मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराया | मुंबई इंडियंस की 9 रन से जीत