हैदराबाद ने होमग्राउंड पर लगातार दूसरा मैच जीता, CSK को हराया
Rahul Garhwal | Apr 06, 2024, 01:05 IST
Sunrisers Hyderabad defeated Chennai Super Kings by 6 wickets in IPL
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ( SRH ) ने चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK ) को 6 विकेट से हरा दिया। CSK ने SRH को 166 रन का टारगेट दिया था, जिसे SRH ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
SRH Beat CSK
स्पोर्ट्स डेस्क. सनराइजर्स हैदराबाद ( SRH ) ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। ये होमग्राउंड में हैदराबाद की लगातार दूसरी जीत है। CSK इस सीजन का लगातार दूसरा मैच हारी है। चेन्नई पॉइंट्स टेबल में तीसरे और SRH 5वें नंबर पर है।
Joy for the Orange Army 🧡 as they register their second home win of the season 👌👌@SunRisers climb to number 5⃣ on the Points Table 😎
Scorecard ▶️ https://t.co/O4Q3bQNgUP#TATAIPL | #SRHvCSK pic.twitter.com/QWS4n2Ih8D
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2024
हैदराबाद को मिला था 166 रन का टारगेट
हैदराबाद को चेन्नई ने 166 रन का टारगेट दिया था। इसे SRH ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे।
मार्करम की फिफ्टी, अभिषेक की ताबड़तोड़ पारी
Abhishek Sharma departs for 37 but he's got @SunRisers off to a stunning start 🔥🚀
Watch the match LIVE on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #SRHvCSK pic.twitter.com/yHyUrnHsiO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2024
हैदराबाद के लिए पूर्व कप्तान एडन मार्करम ने 36 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। ट्रेविस हैड 31 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों पर 37 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। चेन्नई के लिए मोईन अली ने 2 विकेट चटकाए।
शिवम दुबे ने खेली 45 रन की पारी
Muscled not once but TWICE 💥💥
Shivam Dube on a roll in Hyderabad! 🔥
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #SRHvCSK | @IamShivamDube pic.twitter.com/0odsO9hgAv
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2024
टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। रचिन रविंद्र 9 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने 24 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। रहाणे ने 35 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने नाबाद 31 रन बनाए। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर, नटराजन, कमिंस, शाहबाज और उनादकट ने 1-1 विकेट चटकाया।
पावरप्ले में CSK और SRH
- चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 48 रन बनाए।
- सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 78 रन बनाए।
IPL | Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings | Sunrisers beat Chennai | Chennai Super Kings | Sunrisers Hyderabad | आईपीएल | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स ने चेन्नई को हराया
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
By Saurabh Mishra
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
By VINAY VERMA
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
By Arohi Raj
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
By Mukesh Sharma
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?
By Amresh Kushwaha