IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रनों से हराया

Sandeep Kumar | Apr 19, 2025, 23:48 IST
Share
IPL 2025 Lucknow Super Giants
IPL 2025 Lucknow Super Giants

19 अप्रैल को खेले गए IPL 2025 के मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन आवेश खान की शानदार गेंदबाजी ने लखनऊ को रोमांचक जीत दिलाई।

IPL 2025 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच जयपुर स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया। टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। लखनऊ की ओर से एडन मार्करम ने 45 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 66 रनों की पारी खेली। वहीं आयुष बदोनी ने 34 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की ओर से वानिंदु हसरंगा को दो विकेट मिले। वहीं राजस्थान की ओर से सबसे अधिक यशस्वी जायसवाल ने 52 गेंद पर 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी आतिशी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं रियान पराग ने 26 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। लखनऊ की ओर से एमपी के आवेश खान ने 3 विकेट झटके।

मैच के टॉप स्कोरर

  • यशस्वी जायसवाल (RR) 52 गेंद पर 74 रन
  • एडन मार्करम (LSG) 45 गेंद पर 66 रन
  • आयुष बदोनी (LSG) 34 गेंद 50 रन
  • रियान पराग (RR) 26 गेंद 39 रन

मैन ऑफ द मैच

इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लखनऊ के गेंदबाज आवेश खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंद से कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके।

RR और LSG का अगला मैच कब और किससे

22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम खेलेगी।

Tags:
  • दिल्ली कैपिटल्स
  • लखनऊ सुपर जायंट्स
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • राजस्थान रॉयल्स
  • IPL 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग