एम्स गोरखपुर में निकली 144 पदों पर भर्ती, लिंक से करें अप्लाई
Dolly patil | Oct 14, 2024, 10:43 IST
AIIMS Gorakhpur Recruitment
ऐसे युवा जो लंबे समय से मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए एक बढ़िया मौका है। दरअसल हाल ही में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती निकली है।
ऐसे युवा जो लंबे समय से मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए एक बढ़िया मौका है। दरअसल हाल ही में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ( AIIMS ) ने सीनियर रेजिडेंट ( senior resident ) की वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथसेंट्रल/राज्य मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है। नॉन मेडिकल कैंडिडेंट्स के पास एमएससी की डिग्री और रिलेटेड फील्ड में पीएचडी होना चाहिए।
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थियों को उम्र में 5 साल,ओबीसी को 3 साल छूट दी गई है।
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-11 के मुताबिक 67,700 रुपए वेतन के अलावा अन्य तरह के भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों कोआवेदन के दौरान अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को फीस में छूट दी गई है। बता दें किइस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
किन पदों पर होगी भर्ती
| श्रेणी | वैकेंसी |
| अनारक्षित | 39 |
| ईडब्ल्यूएस | 20 |
| ओबीसी | 45 |
| एससी | 26 |
| एसटी | 14 |
| कुल | 144 |
योग्यता
आयुसीमा
सैलरी
आवेदन शुल्क
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari