ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में निकली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Dolly patil | Aug 31, 2024, 10:36 IST
AIIMS Recruitment
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज नागपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 9 सिंतबर से पहले आवेदन कर सकते हैं।
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक खास मौका है। दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नागपुर में भर्ती सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://aiimsnagpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक एम्स में कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मेडिकल क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है। इसी के साथ आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 9 सितंबर 2024 है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , नागपुर में सीनियर रेजिडेंट पद के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपए फीस तय की गई है। वहीं एससी, एसटी के उम्मीदवारों को 250 रुपए जमा करने होंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार वॉक इन इंटरव्यू के लिए 11 सितंबर 2024 को प्रशासनिक ब्लॉक, एम्स परिसर, मिहान, नागपुर- 441108 के पते पर पहुंचना होगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को सुबह 9 से 9:30 तक रिपोर्ट करना होगा।
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 11 के अनुसार प्रतिमाह 67 हजार 700 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह भर्ती का टेन्योर 3 वर्ष के लिए है।
योग्यता
आवेदन फीस
वॉक इन इंटरव्यू
सैलरी
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.inaiimsnagpur.edu.inपर जाना होगा।
- अब apply for विकल्प पर जाकर क्लिक करें।
- इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें जरूरी Documents, photos और signature अपलोड करें।
- अब फीस भुगतान कर फॉर्म सब्मिट कर दें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari