High Court Job Alert: RO और ARO के 543 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Manya Jain | Jun 04, 2026, 17:54 IST
Share
ALLAHBAD High Court Job
ALLAHBAD High Court Job

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने RO, ARO और कंप्यूटर असिस्टेंट के 543 पदों पर भर्ती निकाली है। 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बिना इंटरव्यू के NTA सीधे लिखित परीक्षा से चयन करेगा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुल 543 खाली पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती में अधिकारी (138), सहायक समीक्षा अधिकारी (380) और कंप्यूटर असिस्टेंट (25) के पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 है। आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा बिना किसी इंटरव्यू के तीन लिखित और प्रैक्टिकल चरणों में पूरी होगी।

पदों की जानकारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court RO ARO Recruitment 2026) द्वारा जारी इस विज्ञापन में कुल 543 रिक्तियों को अलग-अलग पदों के आधार पर विभाजित किया गया है:

  • समीक्षा अधिकारी (Review Officer - RO): कुल 138 पद
  • सहायक समीक्षा अधिकारी (Assistant Review Officer - ARO): सबसे ज्यादा 380 पद
  • कंप्यूटर असिस्टेंट (Computer Assistant - CA): कुल 25 पद
आरक्षण के नियम: उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए ऊर्ध्वाधर (Vertical) आरक्षण लागू होगा। इसके साथ ही महिलाओं को 20%, पूर्व सैनिकों को 5%, दिव्यांगों को 4% और खिलाड़ियों को 1% का क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण दिया जाएगा। आरक्षण का लाभ केवल यूपी के मूल निवासियों को ही मिलेगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक और कंप्यूटर योग्यता

  • उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor's Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएशन के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस में कोई डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है, या NIELIT/DOEACC सोसाइटी से ओ-लेवल (O Level) सर्टिफिकेट होना चाहिए, या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 'CCC' सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
  • कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट (25 WPM) की गति होना अनिवार्य शर्त है।

2. आयु सीमा (Age Limit - As on 01/07/2026)

  • RO और ARO पद के लिए: न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए: न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए।
  • आयु में छूट: यूपी के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी और खिलाड़ियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों को 15 साल की भारी छूट दी जाएगी।

परीक्षा शुल्क और जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 22 जून 2026
  • ऑनलाइन फॉर्म में सुधार (Correction Window): 24 जून से 25 जून 2026 तक।
  • आवेदन शुल्क (प्रति पद): जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए 1200 रुपये, जबकि उत्तर प्रदेश के एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये फीस तय की गई है।

सैलरी

पद का नामपे मैट्रिक्स लेवल (Pay Level)निर्धारित वेतनमान (Pay Scale)
समीक्षा अधिकारी (RO)लेवल-847 हजार 600 से 1 लाख 51 हजार 100/- रुपए
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO)लेवल-744 हजार 900 से 1 लाख 42 हजार 400/- रुपए
कंप्यूटर असिस्टेंट (CA)लेवल-425 हजार 500 से 81 हजार 100/- रुपए
बेसिक सैलरी के अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और हाईकोर्ट के नियमों के अनुसार अन्य विशेष भत्ते भी मिलते हैं।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का नया पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा (Screening Test)

यह परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर आधारित होगी। इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, इतिहास, राजनीति, गणित, रीजनिंग, यूपी सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर बेसिक, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी से जुड़े 200 ऑब्जेक्टिव प्रश्न (200 मार्क्स) पूछे जाएंगे। इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। रिक्तियों के 7 गुना उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा।

मुख्य परीक्षा (Subjective Test)

यह एक लिखित परीक्षा होगी जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसमें अंग्रेजी में निबंध लेखन (30 अंक), संक्षिप्त लेखन (30 अंक), अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद (25 अंक), हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद (25 अंक) और अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन (40 अंक) शामिल हैं। यह कुल 150 अंकों का होगा जिसमें से न्यूनतम 50 अंक लाना अनिवार्य है।

कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा (English Typing Test)

यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा। इसमें उम्मीदवारों को 20 मिनट के भीतर स्क्रीन पर दिए गए लगभग 500 शब्दों के अंग्रेजी पैराग्राफ को कंप्यूटर पर हूबहू टाइप करना होगा। यह टेस्ट कुल 50 अंकों का होगा जिसमें न्यूनतम 25 अंक लाना और 25 WPM की स्पीड बनाए रखना अनिवार्य है। हर एक गलती पर 0.1 अंक काटे जाएंगे। स्टेज-2 और स्टेज-3 की परीक्षा एक ही दिन एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट exams.nta.nic.in/allhcre या इलाहाबाद हाईकोर्ट के पोर्टल पर जाएं।
  • "New Registration" लिंक पर क्लिक करके अपना एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें और एप्लीकेशन नंबर जेनरेट करें।
  • अब मुख्य आवेदन फॉर्म को खोलकर अपनी शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर सर्टिफिकेट और व्यक्तिगत विवरण ध्यान से भरें।
  • अपनी लाइव फोटो (वेबकैम से), नाम और तारीख वाली पासपोर्ट साइज फोटो (10-200 KB), हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद 10वीं का सर्टिफिकेट और अपना कैटेगरी सर्टिफिकेट पीडीएफ फॉर्मेट (50-300 KB) में अपलोड करें।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (govt jobs 2026) के गेटवे के जरिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या यूपीआई की मदद से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सफलतापूर्वक फीस जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
ये खबरें भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन

Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी

12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती

Tags:
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • सरकारी नौकरी
  • एनटीए
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती