AVNL Vacancy 2026: आर्मर्ड व्हीकल्स लिमिटेड में 1213 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Manya Jain | Jul 19, 2026, 17:27 IST
Share
avnl-mpf-vacancy-2025-ambarnath-maharashtra-sarkari-naukri
avnl-mpf-vacancy-2025-ambarnath-maharashtra-sarkari-naukri

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने जूनियर तकनीशियन और एग्जीक्यूटिव के 1213 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार रक्षा मंत्रालय के इस उपक्रम में 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रक्षा मंत्रालय के उपक्रम AVNL ने फिक्स्ड टर्म के आधार पर भर्ती निकाली है। इस नई भर्ती के माध्यम से कुल 1 हजार 213 खाली पदों को भरा जाएगा।

इसमें 1005 जूनियर तकनीशियन और 208 एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई 2026 तक चलेगी।

चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए होगा।

पदों की जानकारी

एवीएनएल ने अपनी विभिन्न यूनिट्स जैसे हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री अवादी (HVF) और व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (VFJ) के लिए पदों को बांटा है।

कुल 1 हजार 213 रिक्तियों में से 1 हजार पद नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर के जूनियर तकनीशियन के हैं। इसमें इलेक्ट्रिशियन के 84 पद, फिटर जनरल के 400 पद और मशीनिस्ट के 216 पद शामिल हैं। इसके अलावा वेल्डर के 55 पद और क्वालिटी एश्योरेंस असिस्टेंट के 44 पद तय किए गए हैं। वहीं, 208 पद एग्जीक्यूटिव कैडर के हैं, जिनमें जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पद शामिल हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. जूनियर तकनीशियन (Trades 01-13)

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना चाहिए। यह सर्टिफिकेट नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना अनिवार्य है।

2. एग्जीक्यूटिव पद (Managerial Posts)

  • जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स): संबंधित विषय में बीई या बीटेक (B.E./B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए।
  • जूनियर मैनेजर (मानव संसाधन - HR): ग्रेजुएशन के साथ दो साल का एमबीए (HR) या पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस): ग्रेजुएशन के साथ दो साल का एमबीए (Finance) होना आवश्यक है।
उम्र सीमा और तारीखें आयु की गणना: आवेदन की अंतिम तिथि यानी 25 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। जूनियर तकनीशियन व मैनेजर पद: अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। वरिष्ठ पद (सीनियर मैनेजर व ऊपर): अधिकतम उम्र 65 से कम होनी चाहिए। नियमों में छूट: एससी और एसटी को 5 साल तथा ओबीसी (NCL) को 3 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांगों को 10 साल की राहत दी जाएगी।

सैलरी पैकेज

एवीएनएल में संविदा के आधार पर भी बहुत ही शानदार मासिक मानदेय और भत्ते दिए जाते हैं। पदानुसार मिलने वाला कुल शुरुआती वेतन इस प्रकार है:

पद का नाममूल वेतनविशेष भत्ता (5%)अन्य भत्ते (प्रति माह)कुल वेतन (बिना आईडीए)
जूनियर तकनीशियन21 हजार1 हजार3 हजार25 हजार + IDA
जूनियर मैनेजर30 हजार 1 हजार 5003 हजार34 हजार 500 + IDA
असिस्टेंट मैनेजर40 हजार2 हजार3 हजार45 हजार + IDA
डिप्टी मैनेजर50 हजार2 हजार 5003 हजार 55 हजार 500 + IDA
मूल वेतन और भत्तों के अलावा सभी कर्मचारियों को नियमानुसार इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (IDA), 3% का सालाना इंक्रीमेंट, पीएफ (PF) और ग्रेच्युटी का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती (AVNL Fixed Term Jobs 2026) में उम्मीदवारों का चयन पद की श्रेणी के अनुसार किया जाएगा:

1. जूनियर तकनीशियन पद के लिए

इन पदों के लिए 100 अंकों की एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा में 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और कंप्यूटर के होंगे। बाकी 50 प्रश्न आपके आईटीआई ट्रेड से पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा पास करने के बाद केवल क्वालीफाइंग ट्रेड टेस्ट (Practical) पास करना होगा।

2. मैनेजर और एग्जीक्यूटिव पदों के लिए

जूनियर, असिस्टेंट और डिप्टी मैनेजर के लिए लिखित परीक्षा (85% वेटेज) और पर्सनल इंटरव्यू (15% वेटेज) के आधार पर मेरिट बनेगी। सीनियर मैनेजर और उससे ऊपर के पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, उनका चयन सीधे प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Careers" टैब पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर ओटीपी (OTP) के जरिए पंजीकरण पूरा करें।
  • अब लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता, फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार ₹300 की फीस ऑनलाइन जमा करें। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले प्रीव्यू चेक करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें।
AVNL Recruitment 2026 Notification Download PDF

ये भी पढ़ें...

IIT इंदौर में नौकरी का मौका: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका, जल्द करें आवेदन

इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी: बिजली कंपनियों में 630 पदों पर भर्ती

कृषि ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • GOVERMENT JOB
  • रक्षा मंत्रालय
  • नई भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा