खिलाड़ियों के लिए असम राइफल्स में निकली भर्ती, इन खेलों के उम्मीदवार करें आवेदन
Dolly patil | Sept 28, 2024, 12:33 IST
Assam Rifles Recruitment
खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद अगर आप सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। असम राइफल्स में हाल ही में भर्ती निकली है। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के द्वारा की जाएगी।
खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद अगर आप सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल असम राइफल्स में हाल ही में भर्तियां निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए 20 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरु हो रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है।
असम राइफल्स (Assam Rifles) की यह भर्ती राइफलमैन और राइफल वूमेन जनरल ड्यूटी ( GD ) के पदों पर की जानी है। जिसमें फुटबॉल, जूड़ो, कराटे, बैडमिंटन, जैवलिन, शूटिंग, लॉन्ग जंप समेत अन्य खेलों से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वैकेंसी की डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल में विस्तार से देख सकते है
असम राइफल्स की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के लिए छूट का प्रावधान भी किया गया है। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थियों के पास राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय/ इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट/नेशनल स्पोर्ट्स गेम्स/खेलो इंडिया यूथ गेम्स/विंटर गेम्स/पैरा गेम्स में खेलने का अनुभव भी होना चाहिए।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शारीरिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 170 सेमी होनी चाहिए। वहीं सीना 80 सेमी और फूलने के बाद 85 सेमी होना चाहिए। इसी के साथ महिला अभ्यर्थियों की हाइट 157 सेमी निर्धारित की गई है। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
कौन से खेलों के खिलाड़ी कर सकते हैं अप्लाई
| पद का नाम | वैकेंसी |
| राइफलमैन | 19 |
| राइफल वूमेन | 19 |
| कुल | 38 |
योग्यता
शारीरिक योग्यता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari