/sootr/media/media_files/d2qqTPGYFr93vA6dDEQN.jpg)
इंडियन रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट ( assistant loco pilot ) की भर्तियों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हालही में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने वैकेंसीज को रिवाइज किया है।
जिन कैंडिडेट्स ने रेलवे की आरआरबी एएलबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन किया हो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिवाइज्ड वैकेंसी लिस्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक पर https://www.rrbapply.gov.in/ जाकर अप्लाई भी कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इंडियन रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18 हजार 799 पदों पर रिवाइज वैकेंसी निकाली गई है। इसका पूरा नोटिफिकेशन देखने के लिए आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
कैसे करें लिस्ट चेक
लिस्ट चेक करने के लिए आपको अपने जोन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा। ये लिस्ट वैकेंसी जोन-वाइज रिलीज की गई हैं।
आपने जिस जोन के लिए अप्लाई किया हो उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह बदली हुई लिस्ट देख सकते हैं।
कैसे देखे नोटिस
वाइज वैकेंसी लिस्ट का नोटिस चेक करने के लिए आप इस ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in. पर जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको रिक्रूटमेंट नाम की टैब दिखेगी।
इस पर क्लिक करें। इसके अंदर दिया होगा कि आप जिस जोन के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उसके लिंक पर क्लिक करें।
ऐसा करने के बाद आप इलाहाबाद यानी आरआरबी इलाहाबाद के लिंक पर क्लिक करें। यहां पर आपको वैकेंसी के रिवाइज होने का नोटिस हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में मिल जाएगा। आप जिस भाषा में चाहे वहां नोटिस चेक कर सकते हैं।
नोटिस में क्या लिखा है
जारी किए इस नोटिस में आरआरबी ने साफ कहा है कि 18 हजार 799 असिस्टेंट लोको पायलट के पदों के लिए निकली वैकेंसी को रिवाइज किया गया है।
किस जोन में अब कितनी वैकेंसी हैं ये देखने के लिए और अपना प्रिफरेंस बदलने के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आपने जो फॉर्म भरा है अगर उसमें आपको किसी प्रकार का परिवर्तन करना है तो साइट पर जाकर लॉगिन करके रिवाइज्ड वैकेंसी के हिसाब से इसे चेंज कर सकते हैं।
thesootr links
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें