सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर वैकेंसी, 1 लाख तक सैलरी

Manya Jain | Feb 28, 2026, 23:34 IST
Share
central-bank-of-india-so-recruitment-2026
central-bank-of-india-so-recruitment-2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इसमें IT ऑफिसर, सॉफ्टवेयर डेवलपर सहित 275 पद शामिल हैं। आवेदन 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं।

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी (Government Bank Jobs) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 275 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती से सॉफ्टवेयर डेवलपर, आईटी ऑफिसर, डेटा साइंटिस्ट और रिस्क मैनेजर जैसे तकनीकी और प्रबंधकीय पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

पदों की जानकारी

पद का नाम (Post Name)पदों की संख्या (Total Posts)
आईटी ऑफिसर (IT Officer)82
सूचना सुरक्षा/साइबर सुरक्षा (Cyber Security)38
प्रोडक्शन सपोर्ट/डिजिटल सपोर्ट26
डिजिटल चैनल मैनेजर23
डेटा इंजीनियर/ETL15
सॉफ्टवेयर डेवलपर (Java/.NET)19
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर05
रिस्क मैनेजर/CA06

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 (Central Bank of India Recruitment 2026) के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

  • IT और टेक पद: अगर आपने कंप्यूटर साइंस, IT, ECE या इलेक्ट्रॉनिक्स में B.E./B.Tech किया है, या फिर MCA की डिग्री है, तो आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • रिस्क मैनेजर: इस पद के लिए आपके पास रिस्क मैनेजमेंट से जुड़ी कोई खास डिग्री या उसके बराबर की कोई प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।
  • टैक्सेशन/CA: इस जॉब के लिए उम्मीदवार का Chartered Accountant (CA) होना जरूरी है या फिर उसने टैक्सेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन (M.Com या संबंधित कोर्स) किया हो।

आयु सीमा (Age Limit)

विभिन्न स्केल (Scales) के अनुसार आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है (31 जनवरी 2026 तक):

  • स्केल I (Scale I): अधिकतम 30 साल
  • स्केल II और III (Scale II/III): अधिकतम 35 साल
  • स्केल IV (Scale IV): अधिकतम 45 साल
आयु में छूट (Age Relaxation): सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

सैलरी

  • चीफ मैनेजर (स्केल IV): 1 लाख 2 हजार 300 रुपए - 1 लाख 20 हजार 940 रुपए
  • सीनियर मैनेजर (स्केल III): 85 हजार 920 रुपए - 1 लाख 5 हजार 280 रुपए
  • मैनेजर (स्केल II): 64 हजार 820 रुपए - 93 हजार 960 रुपए
  • असिस्टेंट मैनेजर (स्केल I): 48 हजार 480 रुपए - 85 हजार 920 न

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Examination): इसमें तकनीकी ज्ञान और योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा अप्रैल 2026 में प्रस्तावित है।
  2. व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी (Category)शुल्क (Fee)
सामान्य/OBC/अन्य850 + सूचना शुल्क
SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार175 (केवल सूचना शुल्क)

आवेदन कैसे करें?

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं।
  • 'Careers' सेक्शन में जाकर "Recruitment of Specialist Officers 2026-27" पर क्लिक करें।
  • 'New Registration' करें और अपना विवरण भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डाक्यूमेंट्स (Certificates) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Link DescriptionLink
Official Notification PDFClick here
Apply OnlineClick here
Official WebsiteClick here
ये भी पढ़ें...

Railway Recruitment Exam 2025: एग्जाम क्रैक करने के लिए जानें बेस्ट प्लानिंग, जानें पूरी गाइड

AIIMS Vacancy 2026: 2551 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, भोपाल मेे भी पोस्टिंग

993 पदों पर निकली सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती, ये है आवेदन प्रक्रिया

इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी, HPCL Recruitment में 250 पदों पर सीधी भर्ती

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती
  • BANK JOBS
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज