इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी, HPCL Recruitment में 250 पदों पर सीधी भर्ती

Manya Jain | Feb 27, 2026, 17:31 IST
Share
HPCL Graduate Apprentice Trainees Vacancy
HPCL Graduate Apprentice Trainees Vacancy

HPCL Graduate Recruitment के तहत मुंबई और विशाख रिफाइनरी में 250 पदों पर भर्ती निकली है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड रिफाइनरी डिवीजन ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (Graduate Apprentice Trainees) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आप एक फ्रेशर इंजीनियर हैं और महारत्न कंपनी में काम करने का मौका है। इस भर्ती (hpcl Recruitment) के माध्यम से कुल 250 पदों को भरा जाएगा, जिसमें मुंबई और विशाखपट्टनम रिफाइनरी शामिल हैं। इस भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम (Engineering Stream) में पूर्णकालिक (Full-time) BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 01.04.2023 के बाद पूरी की हो। इससे पहले ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार एलिजिबल नहीं हैं।
  • न्यूनतम अंक: सामान्य/OBC-NC/EWS के लिए 60% और SC/ST/PwBD के लिए 50% कुल अंक (Aggregate) अनिवार्य हैं।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल।
  • अधिकतम आयु: 25 साल (10.03.2026 तक)।
  • सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST को 5 साल, OBC-NC को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण नोट: उम्मीदवारों का NATS 2.0 पोर्टल (National Apprenticeship Training Scheme) पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।

पदों की जानकारी

  • मुंबई रिफाइनरी (Maharashtra): 120 पद
  • विशाख रिफाइनरी (Andhra Pradesh): 130 पद
एलिजिबल इंजीनियरिंग विषय (Eligible Disciplines)

  1. मैकेनिकल (Mechanical)
  2. इलेक्ट्रिकल (Electrical)
  3. इंस्ट्रुमेंटेशन (Instrumentation)
  4. केमिकल (Chemical)
  5. सिविल (Civil)
  6. कंप्यूटर साइंस/IT (Computer Science/IT)

चयन प्रक्रिया

HPCL में चयन पूरी तरह से मेरिट (Merit-based) पर आधारित होगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (Interview) नहीं लिया जाएगा।

  • स्क्रीनिंग: इंजीनियरिंग में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी की जाएगी।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में ईमेल के माध्यम से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम सूची: सफल दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण (Medical Test) और पुलिस सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

स्टाइपेंड

चयनित प्रशिक्षुओं को एक साल के प्रशिक्षण के दौरान 25 हजार प्रति माह का वजीफा दिया जाएगा। इसमें 20 हजार 500 HPCL द्वारा और ₹4,500 भारत सरकार द्वारा DBT के माध्यम से दिए जाएंगे। यह PSU Apprenticeship Jobs (Latest Sarkari Naukri) उन युवाओं के लिए बेहतरीन है जो भविष्य में ऑयल एंड गैस सेक्टर (Oil & Gas Sector) में करियर बनाना चाहते हैं।

आवेदन कैसे करें?

  1. NATS 2.0 रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले NATS 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण करें और BOAT से अनुमोदन (Approval) प्राप्त करें।
  2. HPCL पोर्टल पर जाएं: आधिकारिक वेबसाइट jobs.hpcl.co.in पर जाएं।
  3. पंजीकरण: 'New Registration' पर क्लिक करें और अपनी ईमेल आईडी के साथ साइन अप करें।
  4. फॉर्म भरें: लॉग इन करें और व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।
  5. स्थान चुनें: केवल एक रिफाइनरी स्थान (मुंबई या विशाख) का चयन करें।
  6. डॉक्यूमेंट अपलोड: फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. सबमिट: फॉर्म को प्रीव्यू करें और अंत में सबमिट कर प्रिंट आउट ले लें।

जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 25 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026
Apply Online: Click here

Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

10वीं पास युवाओं को DLSA Vacancy दे रही शानदार नौकरी, करें अप्लाई

Sarkari Naukri: इस राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर्स के पदों पर बंपर भर्ती, जानें सैलरी

बनना है सरकारी विभाग में ऑफिसर, तो BPSC Officer Vacancy में करें अप्लाई

हिमाचल प्रदेश होम गार्ड भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 700 पदों पर सीधी भर्ती

Tags:
  • HPCL
  • Graduate Apprentice
  • hpcl Recruitment
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज