डीआरडीओ में निकली 200 पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। हाल ही में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने कई पदों पर भर्ती निकाली है।

author-image
Dolly patil
New Update
Recruitment
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल हाल ही में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in  पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो चुकी है। 

कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 200 पद भरे जाएंगे। इसमें  ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 40 पद, टेक्निशियन अप्रेंटिस के 40 पद और ट्रेड अप्रेंटिस ( ITI पास ) के कुल 120 पद शामिल हैं। 

योग्यता

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास  B.E/B.Tech ( इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, रासायनिक ) 
  • टेक्निशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा): डिप्लोमा ( इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, रासायनिक)
  • ट्रेड अप्रेंटिस ( ITI पास ): फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, और COPA ( कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट )

जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • 10वीं क्लास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  • एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी।
  • 10वीं क्लास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  • डिग्री/प्रावधानिक डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • बी.ई./बी.टेक/डिप्लोमा/आईटीआई की अंतिम मार्क शीट/प्रावधानिक।
  • PWD प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड।
  • फोटो आईडी प्रूफ।
  • बैंक पासबुक।
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र।
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो।
  • बी.ई./बी.टेक/डिप्लोमा/आईटीआई की अंतिम मार्कशीट/प्रावधानिक।
  • डिग्री/प्रावधानिक डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • PWD प्रमाण पत्र।
  • फोटो आईडी प्रूफ।
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र।
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो।

कैसे होगा चयन

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया अकादमिक मेरिट और आवश्यकतानुसार इंटरव्यू के आधार पर होगा, जिसके लिए दस्तावेजों की जांच आवश्यक है। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को आवेदन में दिए गए ईमेल पर सूचित किया जाएगा। 

ऐसे करें अप्लाई 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले B.E/B.Tech/डिप्लोमा के उम्मीदवारों के लिए NATS 2.0 पोर्टल  nats.education.gov.in  पर पंजीकरण करना जरूरी होगा।  जबकि आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए apprenticeshipindia.org पर पंजीकरण आवश्यक है। 

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Govt Jobs 2024 jobs 2024 DRDO Recruitment डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन Jobs Defense Research and Development Organization DRDO Recruitment 2024