ESIC Vacancy: मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के 118 पदों पर सीधी भर्ती

Manya Jain | Jun 24, 2026, 18:50 IST
Share
ESIC Vacancy 2026
ESIC Vacancy 2026

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने 22 मेडिकल विषयों में प्रोफेसर के 118 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

ईएसआईसी ने देश भर के अपने मेडिकल कॉलेजों के लिए प्रोफेसर भर्ती निकाली है। कुल 22 अलग-अलग मेडिकल विभागों में 118 खाली पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन सीधे इंटरव्यू से होगा। चयनित होने वाले प्रोफेसरों को हर महीने शानदार सैलरी और भत्ते दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों को 27 जुलाई 2026 तक अपना फॉर्म स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।

किस विभाग में कितनी सीटें खाली हैं?

इस भर्ती (esic recruitment) के माध्यम से कुल 22 अलग-अलग विशेषज्ञता वाले विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें क्लीनिकल और प्री-क्लीनिकल दोनों तरह के विषय शामिल किए गए हैं।

मुख्य विभागों में खाली पदों की संख्या इस प्रकार है: ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा 9 पद खाली हैं। जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी विभाग में 8-8 पद तय किए गए हैं। इसके अलावा एनाटॉमी, एनेस्थिसियोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन और माइक्रोबायोलॉजी में 7-7 सीटें हैं। पीडियाट्रिक्स और पैथोलॉजी विभाग में भी 6-6 पदों पर भर्ती होगी। बाकी बचे पदों को अन्य विशेषज्ञताओं में बांटा गया है।

आवेदन करने के लिए क्या योग्यता है जरूरी?

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • अधिकतम आयु: 2026 तक उम्मीदवार की उम्र 50 men से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विशेष छूट: सरकारी नियमों के अनुसार एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की राहत दी जाएगी। दिव्यांग वर्ग को 10 साल की छूट मिलेगी।

2. शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Educational Qualification)

मेडिकल उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में एमडी (MD) या एमएस (MS) की डिग्री जरूरी है।

इसके साथ ही उम्मीदवार के पास एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में काम करने का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में कम से कम 3 से 4 साल का होना जरूरी है। गैर-मेडिकल क्षेत्र के उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर और डॉक्टरेट की डिग्री होना अनिवार्य है।

तारीखें और आवेदन शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026 दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि: 3 अगस्त 2026 आवेदन शुल्क (Application Fee): सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (पुरुष): ₹500 महिलाएं (सभी श्रेणियां): निशुल्क (NIL) SC / ST / PwBD (दिव्यांग): निशुल्क (NIL) भुगतान का तरीका: फीस केवल डिमांड ड्राफ्ट (DD) या बैंकर चेक के जरिए ही ली जाएगी। यह 'ESI Fund Account No. 2' के नाम पर दिल्ली में देय होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

ईएसआईसी की इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से इंटरव्यू यानी इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

प्राप्त हुए आवेदनों की जांच के बाद अनुभवी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सिलेक्शन बोर्ड के सामने इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।

इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। इसमें पास होने के लिए सामान्य वर्ग को न्यूनतम 50 अंक लाने होंगे। ओबीसी वर्ग के लिए 45 अंक और एससी-एसटी वर्ग के लिए 40 अंक पाना अनिवार्य किया गया है। मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर ही बनेगी।

सैलरी और अन्य सरकारी सुविधाएं

प्रोफेसर के इस पद पर चुने गए उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के पे मैट्रिक्स लेवल-13 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके तहत बेसिक सैलरी 1 लाख 23 हजार रुपए से लेकर 2 लाख 15 हजार 900 रुपए प्रति महीना तक होगी।

मूल वेतन के अलावा चयनित डॉक्टरों को कई अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे। इसमें महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) शामिल है। डॉक्टरों को अलग से नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी मिलेगा।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.gov.in पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन और फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को साफ अक्षरों में ब्लॉक लेटर्स में भरें। फॉर्म में कम से कम 10 राज्यों की पोस्टिंग वरीयता जरूर लिखें।
  • फॉर्म पर अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और नीचे अपने हस्ताक्षर करें।
  • तय श्रेणी के अनुसार 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाएं और उसे फॉर्म के सबसे ऊपर पिन करें।
  • अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्रों की सेल्फ-अटैस्टेड कॉपियां साथ में जोड़ें।
  • पूरे सेट को एक लिफाफे में डालें और लिफाफे के ऊपर "Application for the post of Professor for Medical Institutions" जरूर लिखें।
  • इस लिफाफे को स्पीड पोस्ट के जरिए ईएसआईसी के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय के पते पर 27 जुलाई 2026 से पहले भेज दें।
Official PDFClick here
Official WebsiteClick Here
ये भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी वैकेंसी: बिना परीक्षा सीधे मिलेगी ट्रेनिंग, मेरिट से चयन

Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका

NHSRCL Recruitment 2026: इंजीनियर्स के लिए बंपर वैकेंसी, 14 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग भर्ती: 67 पदों के लिए 6 जुलाई है तक आवेदन

Tags:
  • GOVERMENT JOB
  • इंटरव्यू
  • ईएसआईसी
  • चयन
  • esic recruitment
  • प्रोफेसर भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि