कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस लिंक से करें अप्लाई
Dolly patil | Aug 09, 2024, 09:12 IST
recruitment
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर है। इन पदों पर आवेदन करने से पहले नीचे दी गई तमाम बातों को गौर से पढ़ें। इसके बाद ही इन पदों के लिए अप्लाई करें...
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ( ESIC ) में नौकरी पाने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल हाल ही में ईएसआईसी ने ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।
अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं तो ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि ईएसआईसी के इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी के साथ आयु सीमा में छूट एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 05 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 03 वर्ष है।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही इंटरव्यू की तारीख तक उम्मीदवारों को इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को NMC/MCI/राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
ईएसआईसी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, पीडब्ल्यूडी, एसटी, महिला, भूतपूर्व सैनिक और पीएच श्रेणियों के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 225 रुपए का भुगतान करना होगा।
इस भर्ती के जरिए जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है,उन्हें सैलरी के तौर पर प्रति माह 106300 रुपए तक का भुगतान किया जाएगा।
ईएसआईसी के इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![dolly patil]()
अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं तो ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि ईएसआईसी के इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कब तक कर सकते हैं आवेदन
किन पदों पर होगी भर्ती
- एनाटॉमी- 4 पद
- बायोकेमिस्ट्री- 3 पद
- कम्युनिटी मेडिसिन- 2 पद
- FMT- 2 पद
- माइक्रोबायोलॉजी- 4 पद
- पैथोलॉजी- 4 पद
- फार्माकोलॉजी- 3 पद
- फिजियोलॉजी- 3 पद
- कुल पदों की संख्या- 25
आयु सीमा
योग्यता
आवेदन शुल्क
सैलरी
कैसे होगा चयन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
dolly patil
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari