गांव की बेटी योजना : ग्रामीण छात्राओं के लिए सुनहरा मौका, इस योजना में करें आवेदन
Manya Jain | Feb 28, 2025, 18:13 IST
GAON KI BGETI YOJNA
मध्य प्रदेश सरकार ने मेधावी ग्रामीण बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "गांव की बेटी योजना" शुरू की है। इस योजना के तहत 12वीं पास करने वाली लड़कियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है
मध्य प्रदेश सरकार ने मेधावी ग्रामीण बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए गांव की बेटी योजना (MP Gaon Ki Beti Yojana) शुरू की। इस योजना के तहत 12वीं पास लड़कियों को छात्रवृत्ति दी जाती है, जिससे वे कॉलेज में पढ़ाई जारी रख सकें। योजना के लिए ऑफिशियल बेवसाइटhescholarship.mp.gov.inMP Scholarship Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।
मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा में मदद देने के लिएगांव की बेटी योजना (MP Gaon Ki Beti Yojana)शुरू की। इस योजना के तहत 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं कोप्रति माह 500 रुपए की छात्रवृत्तिदी जाती है।
ये खबर भी पढ़िए...Time Management 888 Rule : ये रूल करेगा आपकी वर्क और स्टडी लाइफ को बैंलस
गांव की बेटी योजना क्या है?
ये खबर भी पढ़िए...Time Management 888 Rule : ये रूल करेगा आपकी वर्क और स्टडी लाइफ को बैंलस
योजना का उद्देश्य
- आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण लड़कियों को उच्च शिक्षा का अवसर देना।
- बालिकाओं की शिक्षा दर बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
- शिक्षा में आर्थिक बाधाओं को समाप्त करना।
- ग्रामीण परिवारों को बेटियों की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना।
गांव की बेटी योजना के लाभ
- 12वीं पास छात्राओं को10 महीने तक 500 रुपए हर महीनेकी छात्रवृत्ति मिलेगी।
- छात्रवृत्ति राशि सीधेबैंक खातेमें ट्रांसफर की जाएगी।
- सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटीवर्ग की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
- इससे ग्रामीण छात्राएं उच्च शिक्षा की ओर बढ़ेंगी।
गांव की बेटी योजना के लिए पात्रता
- छात्रा मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए।
- 12वीं कक्षा में60% या अधिक अंकहोने चाहिए।
- छात्रा के पासगांव की बेटी प्रमाण पत्रहोना आवश्यक है।
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- फोटोग्राफ
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- माता-पिता की आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
गांव की बेटी योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- MP Scholarship Portal 2.0पर जाएं:scholarshipportal.mp.nic.in
- "Registration"पर क्लिक करें।
- यदि पहले से ID है, तोExistingपर क्लिक करें, नहीं तोNewचुनें।
- समग्र आईडी, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- OTP से मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
- E-KYC प्रक्रियापूरी करें।
- छात्रा की व्यक्तिगत जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, प्रिंटआउट निकालकर कॉलेज में जमा करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava