38 हजार की चाहिए नौकरी, तो फौरन करें एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए अप्लाई

Dolly patil | Oct 01, 2024, 09:49 IST
Share
Airport Vacancy 2024
Airport Vacancy 2024

अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और एयरपोर्ट में जॉब करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। हाल ही ग्लोबल एविएशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में एयरपोर्ट फ्रेशर ग्राउंड स्टाफ के लिए भर्ती निकली है।

अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और एयरपोर्ट में जॉब करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल हाल ही ग्लोबल एविएशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में एयरपोर्ट फ्रेशर ग्राउंड स्टाफ के लिए भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार नेशनल करियर सेक्शन के पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 12 दिसंबर तक चलने वाली है।

किन पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के मुताबिक एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ में पैसेंजर हैंडलिंग स्टाफ, कार्गो सुपरवाइजर/यूटिलिटी/टिकट हैंडलिंग स्टाफ/ रैंप एरिया/लोडर आदि पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

योग्यता

इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा किसी तरह का कोई अनुभव नहीं मांगा गया है।

आयु सीमा

एयरपोर्ट की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 34 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थियों की जन्म तारीख 24 जुलाई 1990 से 24 जुलाई 2006 तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 24 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी।

सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20 से 38 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

आपको बता दें कि एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

अन्य जानकारी

ग्लोबल एविएशन सर्विसेज (Global Aviation Services) की इस वैकेंसी में अभ्यर्थी नेशनल करियर सर्विस के पोर्टल पर जाकर सीधे अप्लाई कर सकते हैं। इनके लिए इंटरव्यू कोलकाता में लिए जाएंगे। जिसमें उम्मीदवारों को सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ जाना होगा। वहीं साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और रांची में नियुक्त किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jobs
  • jobs 2024
  • Airport Vacancy 2024
  • Global Aviation Service Pvt Ltd Recruitment
  • ग्लोबल एविएशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड
  • एयरपोर्ट पर नौकरी
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

By Umeshwari Baghel

डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...

By Jitendra Shrivastava

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस

By Mukesh Sharma

जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग

By Jitendra Shrivastava

एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन

By Mukesh Sharma

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन