Govt JOBS : रेलवे से लेकर डीयू तक के पदों पर हो रही भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, फौरन करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन विभागों में निकली अलग-अलग भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की लिंक और पूरी जानकारी नीचे दी गई है।  

Advertisment
author-image
Dolly patil
एडिट
New Update
fdtvbt
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

इंडियन रेलवे से लेकर बैंक और डीयू तक कई जगहों पर अलग-अलग पदों पर भर्ती चल रही है। बता दें कि हर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख भी पास आ गई है, तो आइए आपको बताते हैं कि किन भर्ती के लिए अप्लाई करने की तारीख नजदीक है।

डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों  जैसै राम लाल आनंद कॉलेज, हिंदू कॉलेज और पीजीडीएवी कॉलेज में कई पदों पर भर्तियां चल रही है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए मास्टर्स किए कैंडिडेट जिनके पास नेट की डिग्री हो या जो पीएचडी किए हों, वे अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा की आखिरी तारीख 24 और 26 अगस्त है। इसकी पूरी जानकारी आप इसकी वेबसाइट पर देख सकते हैं।  

इंडियन बैंक

इंडियन बैंक ( Indian Bank )  ने लोकल बैंक ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आखिरी तारीख 2 सितंबर है। ये भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए आपको www.indianbank.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट्स जिनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच हो, वे अप्लाई कर सकते हैं। 

आरआरसी एनआर भर्ती 

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्दर्न रीजन ( Northern Region )  ने अप्रेंटिस के 4 हजार 96 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 सितंबर  है। इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए आपको इसकी वेबसाइट पर www.rrcnr.org पर जाना होगा। भर्ती के लिए 15 से 24 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। 

आईबीपीएस एसओ

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन( Institute of Banking Personnel Selection ) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 896 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की लास्ट डेट 21 अगस्त है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वो इसी आधिकारीक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर कर सकते हैं। 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

सरकारी नौकरी आरआरसी एनआर भर्ती Indian Railways इंडियन रेलवे government jobs