हिंदुस्तान कॉपर में निकली कई पदों पर भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी
Dolly patil | Aug 11, 2024, 14:45 IST
cvg
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों से हाल ही में आवेदन मांगे हैं। इन पदों से सबंधत योग्यता रखने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों से हाल ही में आवेदन मांगे हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं, इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की जरूरी योग्यता रखते हो और इच्छुक भी हो, वे फॉर्म भर सकते हैं।
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को एचसीएल की ऑफिशियल वेबसाइटhindustancopper.com. पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 195 पदों पर कैंडीडेट्स की भर्ती की जाएगी। यह पद मेट ( माइंस ), ब्लास्टर ( माइंस ), डीजल मैकेनिक, फिटर, टर्नर, वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रीशियन, ड्रॉट्समैन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, सर्वेयर, कारपेंटर, प्लंबर, हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, सोलर टेक्नीशियन आदि के पदों पर भर्ती हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही वह जिस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहता है, उसके पास संबंधित फील्ड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल तय की गई है। इसी के साथ आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नोटिफिकेशन के मुताबिक इन वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी है, बल्कि मेरिट के आधार पर उनका चयन किया जाएगा। इसी के साथ 10वीं और आईटीआई के मार्क्स देखे जाएंगे और उनके आधार पर लिस्ट तैयार की जाएंगी।
नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी के साथ आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख20 अगस्त 2024है। आवेदन करने के पहले आपको गवर्नमेंट आफ इंडिया के पोर्टलapprenticeship.gov.in. पर जाकर अप्लाई करना होगा। इसके बाद ही आगे का फॉर्म भर सकते हैं।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कैसे करें अप्लाई
कितने पदों पर भर्ती
योग्यता
आयु सीमा
कैसे होगा चयन
कब तक कर सकते हैं अप्लाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari