government job : हेल्थकेयर वर्कर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

Dolly patil | Jul 08, 2024, 14:08 IST
Share
wtr rt
wtr rt

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत डायलिसिस टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्तियां होंगी। एचएलएल लाइफकेयर में निकली भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है और उसके स्कैन करके मेल भी करना है।

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली एचएलएल लाइफकेयर नाम की कंपनी ने हाल ही में बंपर भर्तियां निकाली हैं।

जानकारी के मुताबिक एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कंपनी है। इसने अकाउंट्स ऑफिसर, एडमिन असिस्टेंट, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, सेंटर मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकले हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर कुल 1217 वैकेंसी है।

ऑफलाइन मोड में करें आवेदन

एचएलएल लाइफकेयर में निकली भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है और उसे स्कैन करके मेल भी करना होगा। जानकारी के मुताबिक निर्धारित पते पर आवेदन फॉर्म रिसीव होने की अंतिम डेट 17 जुलाई है।

अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट https://www.lifecarehll.com/ पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि एचएलएल लाइफकेयर में भर्तियां फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी।

कौन- कौन से पदों पर भर्ती

  • सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन/डायलिसिस टेक्नीशियन/जूनियर/असिस्टेंट डायलिसिस टेक्नीशियन- 1206
  • अकाउंट्स ऑफिसर-2
  • एडमिन असिस्टेंट-2
  • प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर-1
  • सेंटर मैनेजर-5

योग्यता

  • सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन- मेडिकल डायलिसिस टेक्नोलॉजी/रेनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या बीएससी। साथ ही कम से कम आठ साल का अनुभव या मेडिकल डायलिसिस टेक्नोलॉजी/रेनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी में एमएससी और कम से कम छह महीने का अनुभव।
  • डायलिसिस टेक्नीशियन- मेडिकल डायलिसिस टेक्नोलॉजी में सर्टिफिकेट कोर्स और सात साल काम का अनुभव या मेडिकल डायलिसिस टेक्नोलॉजी/रेनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या बीएससी और पांच साल का अनुभव।
  • डायलिसिस टेक्नोलॉजी में एमएससी करने पर दो साल का अनुभव।
  • जूनियर डायलिसिस टेक्नीशियन के लिए सारी योग्यता समान है।
  • सर्टिफिकेट कोर्स किए होने पर 4 साल, डिग्री या डिप्लोमा होने पर दो और एमएससी किया होने पर एक साल का अनुभव होना चाहिए।
  • असिस्टेंट डायलिसिस टेक्नीशियन पद के लिए सर्टिफिकेट कोर्स के बाद एक साल का अनुभव होना चाहिए।

उम्र सीमा

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 1 जुलाई 2024 को 37 साल होनी चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • government jobs
  • Sarkari Jobs
  • GOVERNMENT JOBS 2024
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  • HLL Lifecare Limited
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती