Law Jobs: कानून के क्षेत्र में बनाना है करियर? HPSC लाया सरकारी नौकरी का शानदार मौका

Manya Jain | May 22, 2026, 19:15 IST
Share
hpsc-hcs-allied-services-vacancy-sarkari-naukri
hpsc-hcs-allied-services-vacancy-sarkari-naukri

HPSC ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के 255 पदों के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है। नए उम्मीदवार 25 से 29 मई 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। स्क्रीनिंग टेस्ट जुलाई में होगा।

Latest Sarkari Naukri. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) भर्ती के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है। इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से हरियाणा के अभियोजन विभाग में कुल 255 पदों को भरा (govt jobs 2026) जाएगा। नए इच्छुक उम्मीदवार 25 मई 2026 से लेकर 29 मई 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है, जब तक वे कोई जानकारी अपडेट न करना चाहें। आयोग ने इसके साथ ही परीक्षा की नई संभावित तारीखें भी घोषित कर दी हैं, जिसमें स्क्रीनिंग टेस्ट जुलाई में होगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 255 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के आधार पर पदों का वर्गीकरण इस प्रकार किया है:

  • सामान्य/अनारक्षित वर्ग (Gen/UR): 134 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 52 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BCA + BCB): 54 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 15 पद
  • कुल पद (Total): 255 पद
नोट: इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों (ESM) और दिव्यांगजनों (PwBD) के लिए भी नियमानुसार क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण का पूरा प्रावधान किया गया है।

योग्यता और आयु सीमा

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक यानी एलएलबी (LLB Professional) की डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदक का नाम किसी भी राज्य की बार काउंसिल (Bar Council) में एक वकील के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • मैट्रिक (10वीं) या उच्च शिक्षा के स्तर पर हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा होना जरूरी है।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 साल
  • अधिकतम आयु: 42 साल
  • आयु की गणना के लिए मूल आधार तिथि 2 सितंबर 2025 रखी गई है। हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की छूट मिलेगी।

परीक्षा का नया शेड्यूल और जरूरी तारीखें

  • आवेदन पोर्टल दोबारा खुलने की तारीख: 25 मई 2026
  • ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 29 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • संशोधित स्क्रीनिंग टेस्ट (प्रारंभिक परीक्षा): 05 जुलाई 2026 (संभावित)
  • सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (मुख्य परीक्षा): 09 अगस्त 2026 (संभावित)

आवेदन शुल्क का पूरा गणित

  • सामान्य वर्ग (पुरुष) / बाहरी राज्य के उम्मीदवार: 1 हजार रुपए
  • सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवार (केवल हरियाणा): 250 रुपए
  • एससी, पिछड़ा वर्ग, ईएसएम और ईडब्ल्यूएस (हरियाणा): 250 रुपए
  • विशेष दिव्यांगजन (न्यूनतम 40% दिव्यांगता): कोई शुल्क नहीं (निशुल्क)

चयन प्रक्रिया

  1. स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test): सबसे पहले एक ऑब्जेक्टिव टाइप प्रारंभिक परीक्षा होगी। यह परीक्षा केवल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए होगी, इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
  2. सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (Subject Knowledge Test): यह मुख्य लिखित परीक्षा होगी, जिसमें आपके कानून विषय के ज्ञान को परखा जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट में इसका सबसे बड़ा योगदान होगा।
  3. साक्षात्कार (Interview): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मौखिक परीक्षा और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर का उपयोग करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • सफल पंजीकरण के बाद अपनी लॉगिन आईडी की मदद से मुख्य फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपनी एलएलबी डिग्री, बार काउंसिल सर्टिफिकेट और पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • नेट बैंकिंग या कार्ड के माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान पूरा करें।
  • फीस भरने के बाद फॉर्म को डाउनलोड करें, उस पर अपने हस्ताक्षर करें और उस हस्ताक्षरित कॉपी को दोबारा पोर्टल पर अपलोड करें। इसके बिना आपका आवेदन अधूरा माना जाएगा।
Apply Online: Click here

Reopen Notification: Click here

Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

यूपीएससी एनडीए परीक्षा नोटिफिकेशन जारी, 9 जून तक करें आवेदन

MCL Recruitment 2026: 500 पदों पर बंपर भर्ती, 28 मई तक करें आवेदन

MPPSC Officer Vacancy: साइंटिफिक ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी जारी

10वीं पास युवाओं को सेना में सीधी एंट्री, आज ही करें Indian Army Vacancy में आवेदन

Tags:
  • sarkari naukri
  • हरियाणा लोक सेवा आयोग
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा