भारतीय नौसेना में निकली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी
Dolly patil | Sept 13, 2024, 13:21 IST
Indian Navy Recruitment
अगर आप भी भारतीय नौसेना में नौकरी करना चाहते हो तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल हाल ही में भारतीय नौसेना ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।
अगर आप भी भारतीय नौसेना में नौकरी करना चाहते हो तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल हाल ही मेंभारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ( SSC ) जून 2025 के तहत विभिन्न पदों पर भर्तीनिकाली है।इस बार नेवी जनरल सर्विस, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, पायलट समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर अप्लाई 14 सितंबर से किया जा सकेगा और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 सितंबर है।
इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B.Tech/ MSc/ इलेक्ट्रॉनिक्स और फिजिक्स में मास्टर की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना जरूरी है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 02 जुलाई 2000 से लेकर 01 जनवरी 2006 के बीच होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए यह सीमा 02 जुलाई 2001 से 01 जुलाई 2004 और 2006 भी है।
किन पदों पर होगी भर्ती
- जनरल सर्विस GS ( X ): 56 पद
- एयर ट्रैफिक कंट्रोल ( ATC ): 20 पद
- नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर ( NAOO ): 21 पद
- पायलट: 24 पद
- लॉजिस्टिक: 20 पद
- नौसेना आर्मामेंट इंस्पेक्टर कैडर ( NAIC ): 16 पद
- एजुकेशन: 15 पद
- इंजीनियरिंग ब्रांच जनरल सर्विस ( GS ): 36 पद
- इलेक्ट्रिकल ब्रांच जनरल सर्विस ( GS ): 42 पद
योग्यता
आयु सीमा
कैसे करें अप्लाई
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Current Events टैब पर क्लिक करें।
- सम्बंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवार रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA