10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 28 हजार पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन

डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती में बिना परीक्षा मेरिट के आधार पर चयन होगा। 10वीं पास 16 फरवरी 2026 तक आवेदन करें।

author-image
Manya Jain
New Update
indian post gds 10th pass job apply now
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भारतीय डाक विभाग ने युवाओं के लिए खुशखबरी दी है। साल 2026 के लिए जीडीएस भर्ती का ऐलान हुआ है। 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। आप केंद्र सरकार के साथ करियर शुरू कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर के कई पद शामिल हैं। असिस्टेंट पोस्टमास्टर के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। डाक सेवक (govt jobs 2026) बनने का यह एक अच्छा अवसर है। भर्ती से जुड़ी घोषणा आधिकारिक तौर पर हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भरें।

पद और जॉब प्रोफाइल

1. ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)

BPM शाखा डाकघर (BO) का प्रमुख होता है। इनका मुख्य कार्य डाक परिचालन और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) सेवाओं का प्रबंधन करना है। ये सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देने और डाक उत्पादों के मार्केटिंग के लिए भी जिम्मेदार होते हैं।

2. असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)

ABPM का मुख्य कार्य डाक टिकटों की बिक्री, डाक की डिलीवरी और IPPB जमा/भुगतान में BPM की सहायता करना है। इन्हें घर-घर जाकर डाक पहुंचाने का कार्य भी करना पड़ता है।

3. डाक सेवक

डाक सेवक विभागीय कार्यालयों जैसे हेड पोस्ट ऑफिस (HO) या सब-पोस्ट ऑफिस (SO) में काम करते हैं। इनका कार्य डाक की छंटाई, बैग की प्राप्ति और प्रेषण (Dispatch) में मदद करना होता है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • अनिवार्य: गणित और अंग्रेजी में उत्तीर्ण अंकों के साथ 10वीं कक्षा (India Post GDS Recruitment) पास।

  • स्थानीय भाषा: उम्मीदवार ने जिस सर्कल (India Post Recruitment) के लिए आवेदन किया है, वहां की स्थानीय भाषा का 10वीं तक अध्ययन किया होना चाहिए।

  • अन्य कौशल: कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और साइकिल चलाने की क्षमता (स्कूटर/मोटरइकिल भी मान्य)।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम: 18 साल

  • अधिकतम: 40 साल

  • आयु में छूट: SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwD श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी स्ट्रक्चर

GDS कर्मचारियों को 'टाइम रिलेटेड कंटिन्यूटी अलाउंस' (TRCA) और महंगाई भत्ता (DA) दिया जाता है।

पद की श्रेणीTRCA स्लैब (4-5 घंटे कार्य)
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)12 हजार से 29 हजार 380
ABPM / डाक सेवक10 हजार से 24 हजार 470

नोट: यह मूल वेतन (Basic) है। भत्तों को जोड़ने के बाद इन-हैंड सैलरी अधिक होती है।

चयन प्रक्रिया: बिना परीक्षा सीधी भर्ती

  1. मेरिट लिस्ट: चयन केवल 10वीं के अंकों के आधार पर होगा। उच्च शिक्षा के लिए कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिए जाएंगे।

  2. ग्रेड टू मार्क्स: यदि आपके बोर्ड में ग्रेड सिस्टम (A1, B1) है, तो उसे 9.5 के गुणक से अंकों में बदला जाएगा।

  3. दस्तावेज़ सत्यापन: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से दस्तावेजों के सत्यापन (Physical Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

चरण 1 (पंजीकरण): 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर 'One-Time Registration' करें।

  • चरण 2 (आवेदन जमा करना): 02 फरवरी से 16 फरवरी 2026 के बीच लॉगिन करें, अपने सर्कल और पदों की वरीयता (Preference) चुनें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन शुल्क: सामान्य/OBC/EWS पुरुषों के लिए ₹100, जबकि सभी महिलाओं, SC/ST और PwD उम्मीदवारों के लिए यह नि:शुल्क है।

Official Notification PDF:Download Notification Here

Apply Online:indiapostgdsonline.gov.in

Official Website:indiapostgdsonline.gov.in

ये भी पढे़ं...

बिहार लोक सेवा आयोग में सीधी भर्ती, ग्रेजुएट पास युवा करें आवेदन

हाईकोर्ट में बंपर भर्ती, 859 पदों पर 96 हजार तक मिलेगी सैलरी

बिहार वर्क इंस्पेक्टर भर्ती, 31 जनवरी से रजिस्ट्रेशन फिर शुरू

यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती, 3 हजार से ज्यादा पदों पर 10वीं पास को मौका

KVS Special Educator Vacancy, 987 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

सरकारी नौकरी govt jobs 2026 jobs 2026 India Post Recruitment India Post GDS Recruitment
Advertisment