10वीं-ITI पास के लिए बिना बिना इंटरव्यू सरकारी नौकरी, IOCL Vacancy में करें आवेदन

IOCL में 144 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। खास बात यह है कि इसमें कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, चयन सीधे मेरिट से होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 है।

author-image
Manya Jain
New Update
iocl apprentice recruitment 2026

Sarkari Naukri.इंडियन ऑयल (IOCL) ने साल 2026 के लिए नई भर्ती निकाली है। यह भर्ती कुल 144 अपरेंटिस पदों के लिए की जाएगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी में काम का सुनहरा मौका है। इस भर्ती के जरिए आपको बेहतरीन तकनीकी ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस सरकारी नौकरी (govt jobs 2026) की सबसे बड़ी खासियत इसका चयन प्रक्रिया है। इसमें उम्मीदवारों को कोई भी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। आपको किसी भी तरह का इंटरव्यू भी नहीं देना पड़ेगा। आपका चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। आपके शैक्षणिक योग्यता के अंकों को ही आधार माना जाएगा। आवेदन 9 मार्च तक चलेंगे।

पदों की जानकारी

राज्य का नाम (State Name)कुल पद (Total Vacancies)
पश्चिम बंगाल (West Bengal)73
बिहार (Bihar)19
ओडिशा (Odisha)14
झारखंड (Jharkhand)10
अंडमान और निकोबार08
अन्य (सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल)20
कुल रिक्तियां144

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  1. तकनीशियन अपरेंटिस (Technician Apprentice): संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3 साल का डिप्लोमा (न्यूनतम 50% अंकों के साथ)।

  2. ट्रेड अपरेंटिस (Trade Apprentice - ITI): 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में 2 साल का ITI (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त)।

  3. स्नातक अपरेंटिस (Graduate Apprentice): किसी भी विषय (BA/B.Com/B.Sc/BBA) में नियमित स्नातक डिग्री।

  4. डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator): न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास ।

महत्वपूर्ण नोट: उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार जैसे B.E./B.Tech, MBA, MCA, CA, या LLB इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं हैं।

आयु सीमा  

उम्मीदवारों की आयु की गणना 28 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 साल

  • अधिकतम आयु: 24 साल

आयु में छूट (Age Relaxation): * SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट (अधिकतम 29 साल)।

  • OBC (NCL) उम्मीदवारों को 3 साल की छूट (अधिकतम 27 साल)।

  • PwBD उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट।

स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया  

स्टाइपेंड (Salary/Stipend): चयनित उम्मीदवारों को अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के नियमों के अनुसार मंथली  स्टाइपेंड दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process): 1. मेरिट लिस्ट: उम्मीदवारों द्वारा उनकी निर्धारित योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

2. डाक्यूमेंट्स सत्यापन: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

3. मेडिकल टेस्ट: अंतिम चयन से पहले प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी होगा।

आवेदन कैसे करें? 

IOCL ऑनलाइन आवेदन (IOCL Online Application) की प्रक्रिया बहुत सरल है:

  • पोर्टल पंजीकरण: सबसे पहले NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकरण करें।

  • आधिकारिक वेबसाइट: IOCL की वेबसाइट (www.iocl.com) पर जाकर 'Careers' सेक्शन में जाएं।

  • फॉर्म भरें: अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

  • माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म: उम्मीदवारों को अपनी पसंद के 3 प्रशिक्षण स्थान चुनने के लिए एक अलग माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म भी भरना होगा।

  • डाक्यूमेंट्स अपलोड: फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

  • प्रिंटआउट: आवेदन जमा करने के बाद भविष्य के लिए कॉपी सुरक्षित रख लें।

Link DescriptionLink
Official Notification PDFClick here
Apply OnlineClick here
Official WebsiteClick here

ये भी पढ़ें...

MPESB Exam Calendar जारी, यहां देखें 21 परीक्षाओं का डेट शेड्यूल

MPESB Vacancy: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, 60 हजार तक मिलेगी सैलरी

एमपी सरकारी नौकरी: MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पद पर भर्ती, आवेदन शुरू

छत्तीसगढ़ व्यापम ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जारी की संभावित तिथियां

IOCL इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती govt jobs 2026 jobs 2026 sarkari naukri
Advertisment