Sarkari Naukri 2025 : गृह विभाग में करना है नौकरी, तो आज ही इस भर्ती में करें आवेदन

Manya Jain | Apr 21, 2025, 16:06 IST
Share
sarkari job
sarkari job

झारखंड सरकार के गृह विभाग में कई पदों पर भर्ती का ऐलान हुआ है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजना होगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दौड़ शामिल है।

झारखंड सरकार के गृह विभाग अंतर्गत उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, दुमका कार्यालय द्वारा चौकीदार के कुल 328 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें से 246 पद सीधी भर्ती के तहत और 82 बैकलॉग के अंतर्गत भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन डाक द्वारा भेजना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 10 मई 2025 तय की गई है।

कैटेगरी वाइज पद

  • 84 पद अनारक्षित (UR)
  • 123 पद अनुसूचित जनजाति (ST)
  • 39 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

जरूरी योग्यता

  • उम्मीदवार को सरकार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • आवेदन के साथ एक शपथ पत्र संलग्न करना अनिवार्य है, जिसमें अभ्यर्थी के अच्छे चरित्र और कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने का उल्लेख हो।
  • साइकिल चलाने का ज्ञान आवश्यक है।
  • जिस बीट के लिए आवेदन कर रहे हैं, अभ्यर्थी को उस क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है (विज्ञापन प्रकाशन तिथि के अनुसार)।
ये भी पढ़ें...Bank Recruitment : 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा बैंक में नौकरी, जल्दी करें आवेदन

आयु सीमा

  • सामान्य/EWS: अधिकतम 35 साल
  • BC-I / BC-II: अधिकतम 37 साल
  • सामान्य/ OBC / EWS महिला: अधिकतम 38 साल
  • SC/ST (पुरुष व महिला): अधिकतम 40 साल

कद-काठी

  • सामान्य, पिछड़ा वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई: 160 सेमी
    (महिलाओं के लिए ऊंचाई का जिक्र अधिसूचना में नहीं किया गया है)

सैलरी

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 5 हजार 200-20 हजार 200 सैलरी में 1 हजार 800 ग्रेड पे मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार भत्ते भी दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...AIIMS Jodhpur Recruitment : AIIMS में नौकरी करने का मौका, ऑफलाइन करें आवेदन

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी।

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (1.6 KM दौड़)
लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट होगा जिसमें 1 मील (लगभग 1600 मीटर) की दौड़ शामिल है:

पुरुषों के लिए

  • 5 मिनट से कम में दौड़ पूरी करने पर: 20 अंक
  • 5 से 6 मिनट के बीच: 10 अंक
  • 6 मिनट से अधिक समय लेने पर: अयोग्य

महिलाओं के लिए

  • 8 मिनट से कम में दौड़ पूरी करने पर: 20 अंक
  • 8 से 10 मिनट के बीच: 10 अंक
  • 10 मिनट से अधिक समय लेने पर: अयोग्य

फाइनल मेरिट लिस्ट

लिखित परीक्षा और दौड़ में प्राप्त अंकों के साथ कार्य अनुभव के अंक जोड़कर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें...IIT Madras Recruitment : इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ टेक्नोलॉजी में जॉब का मौका, करें आवेदन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार को दुमका जिले की आधिकारिक वेबसाइट dumka.nic.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए)
  • जन्म तिथि प्रमाण
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए)
  • जन्म तिथि प्रमाण
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन भेजने वाले लिफाफे पर स्पष्ट रूप से विज्ञापन संख्या- 01/2025 और पद का नाम "चौकीदार" मोटे अक्षरों में लिखा होना चाहिए।
  • इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
  • सभी डाक्यूमेंट्स के साथ आवेदन पत्र नीचे दिए पते पर भेजना होगा।
पता:
कार्यालय उपायुक्त, दुमका
जिला सामान्य शाखा, समाहरणालय भवन, ब्लॉक-A, दुमका
पिन कोड – 814101

thesootr links

sarkari naukri | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | सरकारी नौकरी | सरकारी नौकरी का मौका | नई सरकारी नौकरी

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • sarkari naukri
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि